कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित निजी गेस्ट हाउस में रविवार शाम जगराता का आयोजन हुआ। खाटू श्याम के जगराते में गायकों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजन सुनकर भक्त झूम उठे। इससे पहले भंडारे में का लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भरवारी में रविवार की सुबह खाटू श्याम की शोभा यात्रा भी निकाली गई। इसके बाद रात को भंडारे व एक शाम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रयागराज से आई मंडली ने भजन प्रस्तुत किए। रात भर लोगों ने जगराता किया। कलाकारों के भजन पर श्रोता झूम उठे। जयकारों से पूरा इलाका गूंजता रहा। भंडारे में भी भीड़ रही। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी, गंगा प्रसाद काले , गौरव केसरवानी उर्फ मोनू, उपांशु, सागर केसरवानी, सुरेश अग्रवाल, अमन केसरवानी, रमेश अग्रवाल, दीपक वर्मा, प्रवेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें