कौशाम्बी। सावन के दूसरे सोमवार को जिला हर-हर बम-बम के जयघोषों से गूंज उठा। शिवालयों में सुबह से ही भीड़ रही। भक्तों ने बाबा भोलेनाथ की आराधना कर जलाभिषेक किया। सावन के दूसरे सोमवार को जिले भर के शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंझनपुर, कड़ा, करारी, अजुहा, सरायअकिल, चायल, पश्चिमशरीरा आदि स्थानों के शिव मंदिरों में पहुंचकर भक्तों ने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। उन्हें प्रसन्न करने के लिए जल, बेलपत्र, आंकड़ा, धतूरा, भांग, दूध, चावल, चंदन, भस्म, रुद्राक्ष आदि शिवलिंग पर चढ़ाया। मंदिरों में इतनी भीड़ थी कि पूजन के लिए भक्तों को लाइन लगानी पड़ी। लाइन में खड़े भक्तों ने हर-हर महादेव और हर-हर शंभू के जयकारे लगाए। इससे माहौल भक्तिमय बन गया। इसके बाद श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर घर चले गए।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें