कावंरिया भक्तों को तिलक लगा किया गया भब्य स्वागत
कौशाम्बी। सावन माह में चहुंओर नजारा भक्ति मय देखने को मिलता है। मान्यता के अनुसार श्रावण माह में तमाम भक्त बाबा बैजनाथ धाम तो तमाम बाबा विश्वनाथ धाम जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को शक्ति पीठ कड़ाधाम से तमाम शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान लोगों ने कावंरिया भक्तों को तिलक आदि लगाकर भब्य स्वागत किया। यहां बताना जरूरी होगा कि पूरे श्रावण माह में जिले के कोने-कोने से बाबा भोले के भक्त जलाभिषेक के लिए बैजनाथ धाम, काशी विश्वनाथ के अलावा अन्य जगहों के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को शक्ति पीठ कड़ाधाम क्षेत्र के तमाम शिवभक्त बाबा विश्वनाथ को जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। इस दौरान इलाकाई लोगों ने सभी भक्तों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। उधर शिव भक्तों की सुरक्षा की दृष्टि से कड़ाधाम कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुश्तैद दिखी। सभी शिव भक्त हर हर महादेव का जयकारा लगाते दिखे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें