V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मानक के विपरीत परीक्षा केन्द्रो का चयन

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। परीक्षा केन्द्रो को मानक के विपरीत बनाने जमकर वसूली और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसजनों ने जिला महासचिव संतोष तिवारी के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन और ज्ञापन दिया। श्री तिवारी ने कहा छात्र छात्राओ का परीक्षा केन्द्र मानक के विपरीत बनाना घोर लापरवाही है। जिला महासचिव संतोष तिवारी ने कहा कि छात्र छात्राओं पर शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। डायट में छात्रे को उपस्थित के नाम पर शोषण कर धन उगाही की जाती है। उन्होने कहा इसकी गोपनीय जांच करायी जानी चाहिए। उन्होने कहा जल्द कार्यवाही न होने पर कांग्रेस शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार आंदोलन सड़क से लेकर मुख्यालय तक करेगी। धरना प्रदर्शन में जिला प्रवक्ता वेदांत तिवारी, संतोष तिवारी, सरोज कश्यप, सलीम उल्ला, मो. इश्तियाक, हुस्न आरा खां, श्यामशंकर तिवारी, सुधीर तिवारी, मो. दिलशाद, सोनी तिवारी, अब्दुल रहमान, मो. आफाक, रामधन यादव, विनोद कुमार झा, रामहरक, मनोज पांडेय, संतोष पांडेय, रीता केसरवानी, उर्मिला देवी, आशा देवी, सम्पत्ती देवी, शिव देवी, गीता, संतोष शर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। परीक्षा केन्द्रो को मानक के विपरीत बनाने जमकर वसूली और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसजनों ने जिला महासचिव संतोष तिवारी के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन और ज्ञापन दिया। श्री तिवारी ने कहा छात्र छात्राओ का परीक्षा केन्द्र मानक के विपरीत बनाना घोर लापरवाही है। जिला महासचिव संतोष तिवारी ने कहा कि छात्र छात्राओं पर शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। डायट में छात्रे को उपस्थित के नाम पर शोषण कर धन उगाही की जाती है। उन्होने कहा इसकी गोपनीय जांच करायी जानी चाहिए। उन्होने कहा जल्द कार्यवाही न होने पर कांग्रेस शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार आंदोलन सड़क से लेकर मुख्यालय तक करेगी। धरना प्रदर्शन में जिला प्रवक्ता वेदांत तिवारी, संतोष तिवारी, सरोज कश्यप, सलीम उल्ला, मो. इश्तियाक, हुस्न आरा खां, श्यामशंकर तिवारी, सुधीर तिवारी, मो. दिलशाद, सोनी तिवारी, अब्दुल रहमान, मो. आफाक, रामधन यादव, विनोद कुमार झा, रामहरक, मनोज पांडेय, संतोष पांडेय, रीता केसरवानी, उर्मिला देवी, आशा देवी, सम्पत्ती देवी, शिव देवी, गीता, संतोष शर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment