विष्णु भगवान (ब्लू) ने जीता उद्घाटन मैच
प्रयागराज। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज द्वारा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा मैदान पर आज 18 जुलाई (सोमवार) से स्व0 आरती एवं एस पी घोष स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव इंद्रनील घोष के अनुसार सीनियर वर्ग की यह प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी।
उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के प्रधानचार्य दिनेश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल (ब्लू) ने एस सी एयर फ़ोर्स बॉयज को 5-1 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से हर्षवर्धन सिंह ने हैट्रिक लगायी जबकि हर्षित ओझा ने दो गोल दागा। जबकि एस सी एयर फ़ोर्स बॉयज की ओर से वीर पांडेय ने एकमात्र गोल किया। खेलगाँव पब्लिक स्कूल के फुटबॉल प्रशिक्षक सुनील निगम ने प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार हर्षवर्धन सिंह को दिया। देवेंद्र, आज़ाद, एवं मितेश मैच के निर्णायक रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें









































































