V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आप ने लगाया संगम तट पर तिरंगा शाखा

प्रयागराज। आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में प्रयागराज के सभी कार्यकर्ताओं ने संगम तट के किनारे तिरंगा शाखा लगाया। तिरंगा शाखा के पश्चात संगम तट पर गंगा नदी की साफ सफाई की झाड़ू लगाकर कूड़ा करकट उठाया गया। जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ अहमद ने बताया प्रादेशिक कार्यक्रम के तहत आयोजित तिरंगा शाखा में राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के सपनो के भारत के लिए बाबा साहब अम्बेडकर के राष्ट्र दर्शन पर सारगर्भित चर्चा -परिचर्चा हुई।  पार्टी महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव ने वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए तिरंगा शाखा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता अखंडता और संप्रभुता के सहज लोकतांत्रिक विकास और विस्तार पर बल दिया। तिरंगा शाखा में महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव, महानगर महासचिव निखिल भारतीय, निवर्तमान महानगर महिला अध्यक्ष पल्लवी मालवीय, जिला महिला अध्यक्ष पूनम सिंह ,महानगर यूथ अध्यक्ष विकास तिवारी, अंजनी मिश्रा, जिला महासचिव नितिन सिंह पटेल, रितेश जिला यूथ अध्यक्ष विशाल सिंह यादव, धीरज तिवारी, मित्रा कैथव, रेखा, दीपक श्रीवास्तव, मोहम्मद जैद आदि सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में प्रयागराज के सभी कार्यकर्ताओं ने संगम तट के किनारे तिरंगा शाखा लगाया। तिरंगा शाखा के पश्चात संगम तट पर गंगा नदी की साफ सफाई की झाड़ू लगाकर कूड़ा करकट उठाया गया। जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ अहमद ने बताया प्रादेशिक कार्यक्रम के तहत आयोजित तिरंगा शाखा में राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के सपनो के भारत के लिए बाबा साहब अम्बेडकर के राष्ट्र दर्शन पर सारगर्भित चर्चा -परिचर्चा हुई।  पार्टी महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव ने वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए तिरंगा शाखा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता अखंडता और संप्रभुता के सहज लोकतांत्रिक विकास और विस्तार पर बल दिया। तिरंगा शाखा में महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव, महानगर महासचिव निखिल भारतीय, निवर्तमान महानगर महिला अध्यक्ष पल्लवी मालवीय, जिला महिला अध्यक्ष पूनम सिंह ,महानगर यूथ अध्यक्ष विकास तिवारी, अंजनी मिश्रा, जिला महासचिव नितिन सिंह पटेल, रितेश जिला यूथ अध्यक्ष विशाल सिंह यादव, धीरज तिवारी, मित्रा कैथव, रेखा, दीपक श्रीवास्तव, मोहम्मद जैद आदि सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।

Leave a Comment