V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दलित बस्ती में पुलिस ने किया तांडव, दहशत

बरवा गांव की विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कराने के लिए लोगों को जमकर पीटा
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा प्रयागराज । क्षेत्र के बरवा गांव में विवादित जमीन पर  निर्माण के लिए पहुंची मेजा पुलिस ने दलित बस्ती में जमकर तांडव किया है।पुलिस टीम ने बस्ती के लोगों और कुछ महिलाओं के साथ बदसलूकी की है।मौके पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हालांकि लामबंद लोगों के तेवर देख उसको बैरंग लौटना पड़ा है।  ऊँचडीह मदरा मार्ग से जुड़ी बरवा गांव की विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कराने के लिए रविवार दोपहर थानाध्यक्ष मेजा धीरेन्द्र सिंह अपने सिपाहियों के साथ पहुंचे थे। इससे  पहले मौके पर जेवनियाँ  पुलिस टीम लेखपाल की रिपोर्ट देखकर लौट गई थी।सप्ताह भर पहले राजस्व टीम ने मौके की पैमाइस कर मालिकाना हक बताने वाले धरमपुर के कृपा शंकर मिश्र व विजय शंकर मिश्र को हकीकत बता दी थी कि गाटा संख्या 294 ज पीडब्ल्यूडी ने सड़क में ले लिया है। इससे जुड़ा हुआ रकबा बुधिराम,कन्हैया लाल धोबी और रुपे, राधे तथा राजबहादुर हरिजन का है। यह लोग निर्माण के विरोध में मौके पर लामबंद थे। यह मामला उपजिलाधिकारी न्यायालय में लंबित है। तहसील के अधिकारी स्पष्ट फैसला देने से कतराते रहे हैं।जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है। थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने निर्माण कार्य में शांति व्यवस्था के लिए विरोधी भीड़ को दौड़ाया तो भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गयी। पुलिस ने विरोध कर रहे  कई लोगों पर लाठियां बरसाई लेकिन भीड़ की महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया।एक महिला पुलिस के दौड़ाने पर गिर कर वेहोश हो गयी।पुलिस विरोध कर रहे कुछ लोगों को जबरन थाने ले जाना चाहती थी,जिसका विरोध कर भीड़  वाहन के सामने डट गए।पुलिस टीम को यहां से वैरँग लौटना पड़ा।हरिजन बस्ती के लोगो ने बताया कि पुलिस की पिटाई से कई लोगों को चोट आई है।एक महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चर्चा रही कि कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोट आई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बरवा गांव की विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कराने के लिए लोगों को जमकर पीटा
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा प्रयागराज । क्षेत्र के बरवा गांव में विवादित जमीन पर  निर्माण के लिए पहुंची मेजा पुलिस ने दलित बस्ती में जमकर तांडव किया है।पुलिस टीम ने बस्ती के लोगों और कुछ महिलाओं के साथ बदसलूकी की है।मौके पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हालांकि लामबंद लोगों के तेवर देख उसको बैरंग लौटना पड़ा है।  ऊँचडीह मदरा मार्ग से जुड़ी बरवा गांव की विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कराने के लिए रविवार दोपहर थानाध्यक्ष मेजा धीरेन्द्र सिंह अपने सिपाहियों के साथ पहुंचे थे। इससे  पहले मौके पर जेवनियाँ  पुलिस टीम लेखपाल की रिपोर्ट देखकर लौट गई थी।सप्ताह भर पहले राजस्व टीम ने मौके की पैमाइस कर मालिकाना हक बताने वाले धरमपुर के कृपा शंकर मिश्र व विजय शंकर मिश्र को हकीकत बता दी थी कि गाटा संख्या 294 ज पीडब्ल्यूडी ने सड़क में ले लिया है। इससे जुड़ा हुआ रकबा बुधिराम,कन्हैया लाल धोबी और रुपे, राधे तथा राजबहादुर हरिजन का है। यह लोग निर्माण के विरोध में मौके पर लामबंद थे। यह मामला उपजिलाधिकारी न्यायालय में लंबित है। तहसील के अधिकारी स्पष्ट फैसला देने से कतराते रहे हैं।जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है। थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने निर्माण कार्य में शांति व्यवस्था के लिए विरोधी भीड़ को दौड़ाया तो भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गयी। पुलिस ने विरोध कर रहे  कई लोगों पर लाठियां बरसाई लेकिन भीड़ की महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया।एक महिला पुलिस के दौड़ाने पर गिर कर वेहोश हो गयी।पुलिस विरोध कर रहे कुछ लोगों को जबरन थाने ले जाना चाहती थी,जिसका विरोध कर भीड़  वाहन के सामने डट गए।पुलिस टीम को यहां से वैरँग लौटना पड़ा।हरिजन बस्ती के लोगो ने बताया कि पुलिस की पिटाई से कई लोगों को चोट आई है।एक महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चर्चा रही कि कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोट आई है।

Leave a Comment