V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की हुई ठगी

करारी,कौशाम्बी। करारी कोतवाली इलाके के अमीनपुर संवरो गांव के एक कबूतरबाज ने विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से एक लाख रुपये ठगी की घटना को अंजाम दिया है। साल भर बीत जाने के बाद भी जब जालसाज विदेश नही भेजवाया तो युवकों को ठगे जाने का एहसास हुआ। दोनो युवकों ने स्थानीय थाने में आरोपी ठग के खिलाफ नामजद शिकायत किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सराय अकिल इलाके के पुराना खोंपा गांव के हरिश्चंद्र पुत्र सत्यनारायण और करारी इलाके गुवारा तैयबपुर निवासी शिव कुमार पुत्र सुरेश बेरोजगार युवक हैं। दोनो युवकों से अमीनपुर संवरों गांव के सुखलाल पुत्र रामदीन से करीब एक साल पहले मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान सुखलाल ने उन्हें सऊदी अरब में अच्छी नौकरी का लालच दिया। बेरोजगारी से तंग दोनों युवक सुखलाल के झांसे में आ गए। जालसाज सुखलाल ने इसके लिए पहले दोनों युवकों का मेडिकल करवाया जिसमें युवकों का दस दस हजार रुपये खर्च हुए। इसके बाद एक माह में विदेश भेजने के एवज में जालसाज ने दोनों युवकों से पचास पचास हजार रुपये ऐठ लिए। इसके बाद उन्हें आजकल आजकल करते हुए टरकाता रहा। करीब एक साल बीत जाने के बाद भी जब युवक विदेश नही जा पाए तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। युवकों ने आरोप लगाया कि जब वह उक्त जालसाज के पास अपने रुपये वापस लेने के लिए जाते हैं। तो वह गाली गलौच और मारपीट पर उतारू हो जाता है। दोनों युवकों ने आरोपी जालसाज के खिलाफ इलाकाई थाने में शिकायत किया है। गौरतलब है कि करारी के अमीनपुर संवरो गांव में तकरीबन आधा दर्जन कबूतरबाज विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवकों से ठगी करते हैं। इसके बाद जालसाज न तो उन्हें विदेश भेजते हैं। न तो उनका रुपये वापस करते हैं। ऐसे कई मामलों की शिकायत पूर्व में की गई है। बावजूद इसके पुलिस न तो जालसाजी के शिकार हुए युवकों के रुपये दिला पा रही है। और न ही ठगी के इस गोरखधंधे पर लगाम लगा पा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
करारी,कौशाम्बी। करारी कोतवाली इलाके के अमीनपुर संवरो गांव के एक कबूतरबाज ने विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से एक लाख रुपये ठगी की घटना को अंजाम दिया है। साल भर बीत जाने के बाद भी जब जालसाज विदेश नही भेजवाया तो युवकों को ठगे जाने का एहसास हुआ। दोनो युवकों ने स्थानीय थाने में आरोपी ठग के खिलाफ नामजद शिकायत किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सराय अकिल इलाके के पुराना खोंपा गांव के हरिश्चंद्र पुत्र सत्यनारायण और करारी इलाके गुवारा तैयबपुर निवासी शिव कुमार पुत्र सुरेश बेरोजगार युवक हैं। दोनो युवकों से अमीनपुर संवरों गांव के सुखलाल पुत्र रामदीन से करीब एक साल पहले मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान सुखलाल ने उन्हें सऊदी अरब में अच्छी नौकरी का लालच दिया। बेरोजगारी से तंग दोनों युवक सुखलाल के झांसे में आ गए। जालसाज सुखलाल ने इसके लिए पहले दोनों युवकों का मेडिकल करवाया जिसमें युवकों का दस दस हजार रुपये खर्च हुए। इसके बाद एक माह में विदेश भेजने के एवज में जालसाज ने दोनों युवकों से पचास पचास हजार रुपये ऐठ लिए। इसके बाद उन्हें आजकल आजकल करते हुए टरकाता रहा। करीब एक साल बीत जाने के बाद भी जब युवक विदेश नही जा पाए तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। युवकों ने आरोप लगाया कि जब वह उक्त जालसाज के पास अपने रुपये वापस लेने के लिए जाते हैं। तो वह गाली गलौच और मारपीट पर उतारू हो जाता है। दोनों युवकों ने आरोपी जालसाज के खिलाफ इलाकाई थाने में शिकायत किया है। गौरतलब है कि करारी के अमीनपुर संवरो गांव में तकरीबन आधा दर्जन कबूतरबाज विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवकों से ठगी करते हैं। इसके बाद जालसाज न तो उन्हें विदेश भेजते हैं। न तो उनका रुपये वापस करते हैं। ऐसे कई मामलों की शिकायत पूर्व में की गई है। बावजूद इसके पुलिस न तो जालसाजी के शिकार हुए युवकों के रुपये दिला पा रही है। और न ही ठगी के इस गोरखधंधे पर लगाम लगा पा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment