V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गहराई विद्युत समस्या, बार बार ट्रिपिंग से किसान हलाकान

कौशाम्बी। बार बार ट्रिपिंग से मौजूदा समय किसान काफी हलाकान है ।अघोषित बिजली कटौती ने करारी के नागरिकों को परेशान करके रख दिया है। लाइट कटने की वजह से कारोबार तो प्रभावित हो ही रहा है। बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है। रात की कटौती ने नींद हराम कर दी है। नागरिक अनिद्रा जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उधरए शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग के अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। शासन ने नगरीय क्षेत्रों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दे रखा है। करारी के नागरिकों की मानें तो उन्हें बामुश्किल 16 घंटे ही बिजली मिल रही है। इसमें भी कई बार ट्रिपिंग की समस्या सामने आती है। लो.वोल्टेज की दिक्कत कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। इन दिनों बोर्ड परीक्षा चल रही है। साथ में गेहूं की कटाई भी हो रही है। फसलें खेतों में खड़ी हुई हैं। शार्ट.सर्किट से आग लगने का खतरा बढ़ गया है। लगभग रोजाना आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। फिर भी बोर्ड परीक्षार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट निर्देश है कि बिजली नहीं काटी जाए। बिजली विभाग के अफसर निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। करारी में अंधाधुंध कटौती जारी है। इससे बोर्ड परीक्षार्थी सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। खासकर इलेक्ट्रिक मकैनिक बेकार हो गए हैं। लाइट न होने की वजह से वह काम ही नहीं कर पा रहे हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। बार बार ट्रिपिंग से मौजूदा समय किसान काफी हलाकान है ।अघोषित बिजली कटौती ने करारी के नागरिकों को परेशान करके रख दिया है। लाइट कटने की वजह से कारोबार तो प्रभावित हो ही रहा है। बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है। रात की कटौती ने नींद हराम कर दी है। नागरिक अनिद्रा जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उधरए शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग के अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। शासन ने नगरीय क्षेत्रों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दे रखा है। करारी के नागरिकों की मानें तो उन्हें बामुश्किल 16 घंटे ही बिजली मिल रही है। इसमें भी कई बार ट्रिपिंग की समस्या सामने आती है। लो.वोल्टेज की दिक्कत कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। इन दिनों बोर्ड परीक्षा चल रही है। साथ में गेहूं की कटाई भी हो रही है। फसलें खेतों में खड़ी हुई हैं। शार्ट.सर्किट से आग लगने का खतरा बढ़ गया है। लगभग रोजाना आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। फिर भी बोर्ड परीक्षार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट निर्देश है कि बिजली नहीं काटी जाए। बिजली विभाग के अफसर निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। करारी में अंधाधुंध कटौती जारी है। इससे बोर्ड परीक्षार्थी सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। खासकर इलेक्ट्रिक मकैनिक बेकार हो गए हैं। लाइट न होने की वजह से वह काम ही नहीं कर पा रहे हैं।

Leave a Comment