V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अनोखा दूल्हा, सूट और टाई के साथ अंडरवियर पहन कर घूम रहा है

अयोध्या। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर चर्चित होने के लिए एक युवक बीते कई दिनों से अयोध्या के गोसाईगंज नगर में घूम कर सुर्खियां बटोर रहा है। खासकर उसका पहनावा लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। गोसाईगंज नगर में दो युवक पूरे नगर में पूर्वी छोर से लेकर पश्चिमी छोर तक घूम घूम कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए वीडियो बना रहे हैं। इसमें से एक युवक दूल्हे के अनोखी गेट अप में कोट और टाई के साथ अंडरवियर पहन कर आगे आगे चल रहा है। जबकि दूसरा डिजिटल कैमरे के साथ उसका वीडियो बना रहा है। हालांकि दोनों युवकों की उम्र देखने में काफी कम ही लग रही है परंतु वह नगर में घूम घूम कर लोगों से मिल रहे हैं। उन्हें देखने के लिए काफी भीड़ भी इकट्ठा हो रही है। युवक का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है जिसकी चर्चा भी सोशल मीडिया से लेकर गांव और चौराहों तक हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक इसी तरह विभिन्न शहरों में जाकर वीडियो बनाते हैं और इसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपलोड करते हैं उन्हें टिक टॉक वीडियो बनाने का शौक है। हालांकि युवकों का नाम नहीं पता चल पाया है परंतु इतना जानकारी आई है कि दोनों पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर के मिझौड़ा क्षेत्र के निवासी हैं स्थानीय पुलिस को भी इस मामले की जानकारी नहीं है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर चर्चित होने के लिए एक युवक बीते कई दिनों से अयोध्या के गोसाईगंज नगर में घूम कर सुर्खियां बटोर रहा है। खासकर उसका पहनावा लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। गोसाईगंज नगर में दो युवक पूरे नगर में पूर्वी छोर से लेकर पश्चिमी छोर तक घूम घूम कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए वीडियो बना रहे हैं। इसमें से एक युवक दूल्हे के अनोखी गेट अप में कोट और टाई के साथ अंडरवियर पहन कर आगे आगे चल रहा है। जबकि दूसरा डिजिटल कैमरे के साथ उसका वीडियो बना रहा है। हालांकि दोनों युवकों की उम्र देखने में काफी कम ही लग रही है परंतु वह नगर में घूम घूम कर लोगों से मिल रहे हैं। उन्हें देखने के लिए काफी भीड़ भी इकट्ठा हो रही है। युवक का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है जिसकी चर्चा भी सोशल मीडिया से लेकर गांव और चौराहों तक हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक इसी तरह विभिन्न शहरों में जाकर वीडियो बनाते हैं और इसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपलोड करते हैं उन्हें टिक टॉक वीडियो बनाने का शौक है। हालांकि युवकों का नाम नहीं पता चल पाया है परंतु इतना जानकारी आई है कि दोनों पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर के मिझौड़ा क्षेत्र के निवासी हैं स्थानीय पुलिस को भी इस मामले की जानकारी नहीं है।

Leave a Comment