V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रन फॉर यूनिटी में दौड़े आरपीएफ के जवान

 बीबीएफजी ने भी आयोजन में किया प्रतिभाग
प्रतापगढ़। 75वें आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल की तरफ से रन फॉर यूनिटी का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें जवानों ने तीन किलोमीटर की दौड़ लगाई। बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी भी दौड़ का हिस्सा बना। इंस्पेक्टर सीपी मिश्रा के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम सुबह छः बजे शुरू हुआ। जिसमें आरपीएफ जवानों के अलावा रेल स्टाफ और शहरी लोगों ने भी भाग लिया। रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ जवानों का जत्था निर्मल तिराहा, भंगवा चुंगी, जोगापुर, कुसुमी होते हुए भुपियामऊ रेलवे स्टेशन गया। वहां से लौट कर बैरक में आने का बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर इंस्पेक्टर सीपी मिश्रा ने कहा कि देश भर में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर आरपीएफ में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें जवानों ने भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम का हिस्सा बने बीबीएफजी के बच्चों और उनके टीचर की सराहना की। कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 बीबीएफजी ने भी आयोजन में किया प्रतिभाग
प्रतापगढ़। 75वें आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल की तरफ से रन फॉर यूनिटी का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें जवानों ने तीन किलोमीटर की दौड़ लगाई। बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी भी दौड़ का हिस्सा बना। इंस्पेक्टर सीपी मिश्रा के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम सुबह छः बजे शुरू हुआ। जिसमें आरपीएफ जवानों के अलावा रेल स्टाफ और शहरी लोगों ने भी भाग लिया। रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ जवानों का जत्था निर्मल तिराहा, भंगवा चुंगी, जोगापुर, कुसुमी होते हुए भुपियामऊ रेलवे स्टेशन गया। वहां से लौट कर बैरक में आने का बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर इंस्पेक्टर सीपी मिश्रा ने कहा कि देश भर में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर आरपीएफ में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें जवानों ने भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम का हिस्सा बने बीबीएफजी के बच्चों और उनके टीचर की सराहना की। कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं।

Leave a Comment