नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार
प्रयागराज। प्रयागराज के नए एसएसपी शैलेश पाण्डेय ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ कार्यालय में इमरजेंसी मीटिंग करके निर्देश दिये कि जिले में सुरक्षा के मुद्दे पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छोटे बड़े अपराध को रोकने और उसके वर्कआउट पर अधिक ध्यान दिया जाए। हर फरियादी को सही समय पर कार्यालय स्तर से उचित न्याय मिलना चाहिए। एसएसपी ने जिले की जनता से अपील की आप अपनी शिकायतों को सिफारिश के जरिए न लाकर सीधे मिले उसका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। शासन की प्राथमिकताओं पर शत प्रतिशत अमल होगा। अधिक से अधिक लोगों को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कोई व्यक्ति कितना भी ताकतवर क्यों न हो एक तरफा कार्रवाई नहीं होगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान नवागत एसएसपी शैलेश पाण्डेय ने बताया कि शासन की प्राथमिकता ही हमारी पहली प्राथमिकता है। जन समस्या का समय रहते निदान करना व अपराध पर रोकथाम फरियादी का मुकदमा दर्ज कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधिक घटनाओं का हर हाल में पर्दाफाश किया जाएगा। कहीं भी किसी तरह का बेवजह दबाव किसी व्यक्ति पर नहीं बनने दिया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को सही समय पर उचित न्याय मिले इसी के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत अब महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का दायरा बढ़ रहा है। भीड़-भाड़, सार्वजनिक स्थानों एवं कोचिंग सेंटरों पर सुरक्षा के लिए टीम गठित कर महिला सिपाही को तैनात किया जाएगा। साथ ही आम जनमानस को इस मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक करने का प्रयास जारी रहेगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































