कौशाम्बी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौरे के बाद स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। सीएमओ के साथ पांच अन्य डॉक्टरों का तबादला हुआ है। डॉ. अरविंद कनौजिया को फर्रुखाबाद भेजा गया है। तबादले से चिकित्सकों को जोरदार झटका लगा है। हाल ही में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। गुरुवार की शाम को अचानक तबादले की सूचना आई। सीएमओ डॉ. केसी राय को गैर जनपद भेज दिया गया। वहीं जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अरविंद कनौजिया को फर्रुखाबाद भेज दिया गया। इसके अलावा कनैली सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार आर्या को चित्रकूट, मंझनपुर पीएचसी के प्रभारी डॉ. अरुण कुमार पटेल को भी चित्रकूट जनपद भेजा गया है। इसके अलावा डॉ. आशीष कुमार गुप्ता को भदोही और डॉ. दयाशंकर का आजमगढ़ तबादला किया गया है। इसकी जानकारी होते ही चिकित्सकों की नींद उड़ गई। डॉ. अरविंद कनौजिया का तबादला होने पर जिले में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय में उनकी पत्नी डॉ. नीतू कनौजिया का अस्पताल है। मुख्यालय में सबसे बड़ा प्राइवेट अस्पताल है। ऐसे में वह कौशाम्बी छोड़कर नए तैनाती स्थल जाएंगे या नहीं, इसको लेकर लोगों के बीच कयासबाजी है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

कौशाम्बी के सीएमओ समेत पांच डॉक्टरों का तबादला
कौशाम्बी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौरे के बाद स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। सीएमओ के साथ पांच अन्य डॉक्टरों का तबादला हुआ है। डॉ. अरविंद कनौजिया को फर्रुखाबाद भेजा गया है। तबादले से चिकित्सकों को जोरदार झटका लगा है। हाल ही में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। गुरुवार की शाम को अचानक तबादले की सूचना आई। सीएमओ डॉ. केसी राय को गैर जनपद भेज दिया गया। वहीं जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अरविंद कनौजिया को फर्रुखाबाद भेज दिया गया। इसके अलावा कनैली सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार आर्या को चित्रकूट, मंझनपुर पीएचसी के प्रभारी डॉ. अरुण कुमार पटेल को भी चित्रकूट जनपद भेजा गया है। इसके अलावा डॉ. आशीष कुमार गुप्ता को भदोही और डॉ. दयाशंकर का आजमगढ़ तबादला किया गया है। इसकी जानकारी होते ही चिकित्सकों की नींद उड़ गई। डॉ. अरविंद कनौजिया का तबादला होने पर जिले में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय में उनकी पत्नी डॉ. नीतू कनौजिया का अस्पताल है। मुख्यालय में सबसे बड़ा प्राइवेट अस्पताल है। ऐसे में वह कौशाम्बी छोड़कर नए तैनाती स्थल जाएंगे या नहीं, इसको लेकर लोगों के बीच कयासबाजी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें