लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। विकास खंड मेजा के मुड़पेला निवासी ग्राम रोजगार सेवक दूधनाथ यादव के आकस्मिक निधन पर ब्लॉक परिसर में शोक सभा का आयोजन हुआ।ब्लॉक महकमे से जुड़े लोगों ने टीम के मृतक साथी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखा गया। ब्लॉक मेजा के अधिकारियों एवम् कर्मचारियों ने मुख्यालय पर एक शोक सभा कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईस्वर से प्रार्थना की। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गयी। प्रभारी खंड विकास अधिकारी ए डी ओ(को)विष्णु प्रभाकर मिश्र ने कहा कि इस दुख की घड़ी में समस्त ब्लाक कर्मी शोकाकुल परिजन के साथ है। ईस्वर परिवार को इस दुख से बाहर निकालें।पीड़ित परिवार के लिए यह अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई नही की जा सकती है। मौके पर एडीओ (समाज) कमलेश कुमार मिश्रा, राम कृष्ण गुप्ता, राजेश तिवारी, एडीओ(पंचायत) रमा कान्त पाण्डेय, बृजबाल, प्रवीण कुमार बिन्द, जावेद अख्तर, राजमणि कोटार्य,सुनील कुमार,मंयक शुक्ला, राकेश पाण्डेय, विरेन्द्र कुमार,आशुतोष मिश्र, राहुल मिश्र, विकास पाण्डेय और अजय यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































