बीकापुर – अयोध्या। बीकापुर बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच रिमझिम फुहारे में सकुशल संपन्न हुआ। संपन्न हुए इस बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव में राम सजीवन पांडेय को बीकापुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित राम सजीवन पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आबाद अहमद को 4 मतों से पराजित किया।संपन्न हुए इस वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आबाद अहमद और राम सजीवन के बीच कांटे की टक्कर थी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम सजीवन पांडेय को कुल 60 मत मिले तो वही दूसरी तरफ रनर प्रत्याशी रहे ।आबाद अहमद को 56 मत मिले। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे आबाद अहमद मात्र 4 वोटों से पराजित हो गए। संपन्न हुए इस बार एसोसिएशन बीकापुर के वार्षिक चुनाव में कुल 116 मत पड़े। मंत्री पद के लिए श्रीकांत तिवारी को नव निर्वाचित घोषित किया गया उन्हें कुल 60 मत मिले। नवनिर्वाचित मंत्री पद के विजेता श्रीकांत तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमरनाथ दुबे को मात्र 4 मतों से पराजित किया। मंत्री पद के लिए 1 मत इनवेलिड घोषित किया गया।संपन्न हुए बीकापुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे घनश्याम दुबे को 72 मत मिले और उन्हें उपाध्यक्ष पद पर नव निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे शिव कुमार मिश्रा को मात्र 43 वोट मिले जिसमें से एक मत इनवेलिड घोषित किया गया पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित बीकापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सजीवन पांडेय ने कहा अधिवक्ता क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रहे जूनियर अधिवक्ताओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ।उन्होंने कहा जूनियर अधिवक्ताओं के मेहनत को देखते हुए उनसे किसी प्रकार का शुल्क न्यायिक कार्यों में पैरवी करने के लिए नहीं लिया जाएगा और उनके मान सम्मान को देखते हुए उनके हक के लिए लड़ाइयां लड़ी जाएंगी। संपन्न हुए सकुशल चुनाव को देखते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम सजीवन पांडे ने एल्डर कमेटी के चेयरमैन ए पी दुबे और निर्वाचन अधिकारी मैनुद्दीन अहमद को धन्यवाद भी दिया। बीकापुर बार एसोसिएशन वार्षिक का चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय कोतवाली बीकापुर की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। अध्यक्ष पद के रनर प्रत्याशी रहे आबाद अहमद ने पत्रकारों को बताया अधिवक्ताओं का जो हमें जनादेश मिला हम उसे स्वीकार करते हैं और उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं ।रनर प्रत्याशी आबाद अहमद ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम सजीवन पांडेय को उनकी इस जीत पर बधाई भी दी।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

राम सजीवन पांडेय बीकापुर बार एसोसिएशन के बने अध्यक्ष
बीकापुर – अयोध्या। बीकापुर बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच रिमझिम फुहारे में सकुशल संपन्न हुआ। संपन्न हुए इस बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव में राम सजीवन पांडेय को बीकापुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित राम सजीवन पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आबाद अहमद को 4 मतों से पराजित किया।संपन्न हुए इस वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आबाद अहमद और राम सजीवन के बीच कांटे की टक्कर थी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम सजीवन पांडेय को कुल 60 मत मिले तो वही दूसरी तरफ रनर प्रत्याशी रहे ।आबाद अहमद को 56 मत मिले। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे आबाद अहमद मात्र 4 वोटों से पराजित हो गए। संपन्न हुए इस बार एसोसिएशन बीकापुर के वार्षिक चुनाव में कुल 116 मत पड़े। मंत्री पद के लिए श्रीकांत तिवारी को नव निर्वाचित घोषित किया गया उन्हें कुल 60 मत मिले। नवनिर्वाचित मंत्री पद के विजेता श्रीकांत तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमरनाथ दुबे को मात्र 4 मतों से पराजित किया। मंत्री पद के लिए 1 मत इनवेलिड घोषित किया गया।संपन्न हुए बीकापुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे घनश्याम दुबे को 72 मत मिले और उन्हें उपाध्यक्ष पद पर नव निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे शिव कुमार मिश्रा को मात्र 43 वोट मिले जिसमें से एक मत इनवेलिड घोषित किया गया पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित बीकापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सजीवन पांडेय ने कहा अधिवक्ता क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रहे जूनियर अधिवक्ताओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ।उन्होंने कहा जूनियर अधिवक्ताओं के मेहनत को देखते हुए उनसे किसी प्रकार का शुल्क न्यायिक कार्यों में पैरवी करने के लिए नहीं लिया जाएगा और उनके मान सम्मान को देखते हुए उनके हक के लिए लड़ाइयां लड़ी जाएंगी। संपन्न हुए सकुशल चुनाव को देखते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम सजीवन पांडे ने एल्डर कमेटी के चेयरमैन ए पी दुबे और निर्वाचन अधिकारी मैनुद्दीन अहमद को धन्यवाद भी दिया। बीकापुर बार एसोसिएशन वार्षिक का चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय कोतवाली बीकापुर की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। अध्यक्ष पद के रनर प्रत्याशी रहे आबाद अहमद ने पत्रकारों को बताया अधिवक्ताओं का जो हमें जनादेश मिला हम उसे स्वीकार करते हैं और उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं ।रनर प्रत्याशी आबाद अहमद ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम सजीवन पांडेय को उनकी इस जीत पर बधाई भी दी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें