मिल्कीपुर- अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार की देर रात शुरू हुई बारिश से जहां खेत में पानी हो जाने से किसान धान की रोपाई कराने के लिए खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं।लोगों को आने जाने वाले मार्गो (सड़कों) पर भी जगह-जगह पानी भर गया और कीचड़ भी फैला नजर आ रहा है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। तापमान में यह काफी गिरावट दर्ज की गई। उधर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। धान की रोपाई की तैयारी के लिए किसानों ने खेतों में जी तोड़ काम शुरू कर दिया है।दो दिन से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इसके साथ ही धान की रोपाई का काम भी तेज हो गया है। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। अमानीगंज, खंडासा, कुमारगंज, बहादुरगंज ,देवगांव, चिलबिली , धरमगंज, हैरिग्टनगंज,कुचेरा बाजार, बारून बाजार, शाहगंज में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई।बारिश न होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। जिससे किसान धान की रोपाई को लेकर मायूस हो गए थे। किसान जैसे-तैसे निजी संसाधनों से अपनी फसल को बचाने में जुटे हुए थे हालांकि छोटे किसान फसल की सिंचाई व रोपाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए थे। दरअसल किसानों का 15 जून से धान की रोपाई का काम शुरू हो जाता है लेकिन इस बार बारिश देरी से होने के कारण धान की रोपाई भी देरी हो रही थी। कुछ किसानों की नर्सरी सूखने की कगार पर थी। जिसे बचाने के लिए किसानों ने निजी संसाधनों से उसे बचाने मे लगे थे, लेकिन अब किसान की धान की नर्सरी मौसमी बारिश पाने के चलते जल्द तैयार होगी और किसान धान की रोपाई शुरू कर देंगे। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्रा ने बताया कि मानसून सक्रिय हो गया है 2 जुलाई तक ऐसे ही बारिश होती रहेगी फिलहाल किसान अपनी खेती की तैयारी में जुट जाएं और समय से फसलों की बुवाई के साथ-साथ धान की रोपाई भी कर ले।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

झमाझम बारिश से किसानों में खुशी की लहर , धान की रोपाई में आई तेजी
मिल्कीपुर- अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार की देर रात शुरू हुई बारिश से जहां खेत में पानी हो जाने से किसान धान की रोपाई कराने के लिए खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं।लोगों को आने जाने वाले मार्गो (सड़कों) पर भी जगह-जगह पानी भर गया और कीचड़ भी फैला नजर आ रहा है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। तापमान में यह काफी गिरावट दर्ज की गई। उधर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। धान की रोपाई की तैयारी के लिए किसानों ने खेतों में जी तोड़ काम शुरू कर दिया है।दो दिन से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इसके साथ ही धान की रोपाई का काम भी तेज हो गया है। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। अमानीगंज, खंडासा, कुमारगंज, बहादुरगंज ,देवगांव, चिलबिली , धरमगंज, हैरिग्टनगंज,कुचेरा बाजार, बारून बाजार, शाहगंज में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई।बारिश न होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। जिससे किसान धान की रोपाई को लेकर मायूस हो गए थे। किसान जैसे-तैसे निजी संसाधनों से अपनी फसल को बचाने में जुटे हुए थे हालांकि छोटे किसान फसल की सिंचाई व रोपाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए थे। दरअसल किसानों का 15 जून से धान की रोपाई का काम शुरू हो जाता है लेकिन इस बार बारिश देरी से होने के कारण धान की रोपाई भी देरी हो रही थी। कुछ किसानों की नर्सरी सूखने की कगार पर थी। जिसे बचाने के लिए किसानों ने निजी संसाधनों से उसे बचाने मे लगे थे, लेकिन अब किसान की धान की नर्सरी मौसमी बारिश पाने के चलते जल्द तैयार होगी और किसान धान की रोपाई शुरू कर देंगे। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्रा ने बताया कि मानसून सक्रिय हो गया है 2 जुलाई तक ऐसे ही बारिश होती रहेगी फिलहाल किसान अपनी खेती की तैयारी में जुट जाएं और समय से फसलों की बुवाई के साथ-साथ धान की रोपाई भी कर ले।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें