V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शादी का झांसा देकर युवती की लूटी अस्मत

कौशाम्बी। महेवाघाट कोतवाली इलाके की एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुराचार किया। अब शादी से इनकार कर रहा है। सोमवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महेवाघाट कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती को प्रेमी ने शादी का झांसा दिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दो महीने पहले युवती ने शादी की जिद की तो प्रेमी युवक ने शादी से इनकार कर दिया। प्रेमी की दगाबाजी से आहत युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई। इसके बाद भी युवक और उसके घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। सोमवार को परिजनों के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एएसपी ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। महेवाघाट कोतवाली इलाके की एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुराचार किया। अब शादी से इनकार कर रहा है। सोमवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महेवाघाट कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती को प्रेमी ने शादी का झांसा दिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दो महीने पहले युवती ने शादी की जिद की तो प्रेमी युवक ने शादी से इनकार कर दिया। प्रेमी की दगाबाजी से आहत युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई। इसके बाद भी युवक और उसके घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। सोमवार को परिजनों के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एएसपी ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Leave a Comment