V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शत्रु संपत्ति मामले को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत

कौशाम्बी।  नगर पंचायत मंझनपुर अंतर्गत  वेशकीमती शत्रुसम्पत्ति की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। इसकी शिकायत निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच करा कर जमीन खाली कराये जाने की मांग किए। दिए गये शिकायती पत्र में चेतावनी दिया गया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होगे। निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव गिरजेश कुमार निषाद ने दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुचे। जहा पर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि अशोक कुमार पुत्र नरनारायण व नरनारायण पुत्र स्व रामदत्त निवासी उनों मंझनपुर स्थित आराजी संख्या 213 मिलजुमला जमीन है। वही गाटा संख्या ०.१६५ हे० जो शत्रुसम्पत्ति है। इस जमीन पर मकान और दुकान बनवाये हुए है। आरोप लगाया गया कि यह जमीन करोडो रूपया कीमत की है। शिकायती पत्र में मांग किया गया कि इस जमीन को टीम बना कर जांच कराया जाय,और जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया जाय। निषाद पार्टी की ओर से दिए गये शिकायती पत्र में यह चेतावनी दिया गया कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो निषाद पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे। बहरहाल कुछ भी हो कौशाम्बी के मंझनपुर नगर पंचायत में करोडो रूपया की शत्रुसम्पत्ति पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। इन जमीनों से कब्जा हटवाने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से लोगों को नोटिस किया जा रहा है। इन जमीनों पर किए गये कब्जों को लेकर आये दिन लोग शिकायत कर रहे है। बहरहाल कुछ भी हो इन जमीनों से अगर कब्जा हटवा दिया जाय, और इन जमीनों की निलामी करा दिया जाय, तो सरकार का करोडो रूपया का राजस्व का फायदा होगा। उधर निषाद पार्टी की ओर से की गई इस शिकायत को लेकर जिलाधिकारी सुजीत कुमार का कहना है, कि मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद काररवाई किया जायेगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी।  नगर पंचायत मंझनपुर अंतर्गत  वेशकीमती शत्रुसम्पत्ति की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। इसकी शिकायत निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच करा कर जमीन खाली कराये जाने की मांग किए। दिए गये शिकायती पत्र में चेतावनी दिया गया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होगे। निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव गिरजेश कुमार निषाद ने दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुचे। जहा पर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि अशोक कुमार पुत्र नरनारायण व नरनारायण पुत्र स्व रामदत्त निवासी उनों मंझनपुर स्थित आराजी संख्या 213 मिलजुमला जमीन है। वही गाटा संख्या ०.१६५ हे० जो शत्रुसम्पत्ति है। इस जमीन पर मकान और दुकान बनवाये हुए है। आरोप लगाया गया कि यह जमीन करोडो रूपया कीमत की है। शिकायती पत्र में मांग किया गया कि इस जमीन को टीम बना कर जांच कराया जाय,और जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया जाय। निषाद पार्टी की ओर से दिए गये शिकायती पत्र में यह चेतावनी दिया गया कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो निषाद पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे। बहरहाल कुछ भी हो कौशाम्बी के मंझनपुर नगर पंचायत में करोडो रूपया की शत्रुसम्पत्ति पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। इन जमीनों से कब्जा हटवाने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से लोगों को नोटिस किया जा रहा है। इन जमीनों पर किए गये कब्जों को लेकर आये दिन लोग शिकायत कर रहे है। बहरहाल कुछ भी हो इन जमीनों से अगर कब्जा हटवा दिया जाय, और इन जमीनों की निलामी करा दिया जाय, तो सरकार का करोडो रूपया का राजस्व का फायदा होगा। उधर निषाद पार्टी की ओर से की गई इस शिकायत को लेकर जिलाधिकारी सुजीत कुमार का कहना है, कि मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद काररवाई किया जायेगा।

Leave a Comment