V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

मृतक सिपाही के घर शोक-संवेदना जताने पहुंचे राजा भैया

बाबागंज, प्रतापगढ़। पांच दिन पूर्व कुण्डा नगर में हुए आपसी विवाद में जान गंवाने वाले बाबागंज विकास खण्ड के गौरी का पुरवा, रायगढ़ गांव निवासी छतीसगढ़ आर्म्स फोर्स के जवान संजय यादव के घर सोमवार को  पूर्व कैबिनेट मंत्री व कुण्डा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचें। मृतक सिपाही के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया व दोषियों पर कठोर कार्यवाही के साथ ही प्रदेश सरकार व छतीसगढ़ सरकार से हरसंभव सहायता करवाने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि संजय यादव छत्तीसगढ़ पुलिस का जवान था। परिवार में एक खुशी के मौके पर सिपाही संजय अपने चार साथियों को लेकर नगर पंचायत कुंडा के एक ढाबे पर दावत देने गया था। जहां पर उसके साथियों ने जमकर शराब पी। साथियों ने संजय को भी जबरन शराब पिलाने लगे मगर उसने शराब पीने से मना कर दिया। इसी बात पर उनके बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई की नशे में धुत साथियों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला। आरोपियों ने संजय की लाश को नाले में फेंक कर मौके से फरार हो गए थे। हालाकिं पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। इस दौरान एमएलसी प्रतापगढ़ गोपाल जी, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, प्रमुखपति रामयश सरोज, रामचन्दर सरोज, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज विनोद यादव, प्रधान पंकज यादव व सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बाबागंज, प्रतापगढ़। पांच दिन पूर्व कुण्डा नगर में हुए आपसी विवाद में जान गंवाने वाले बाबागंज विकास खण्ड के गौरी का पुरवा, रायगढ़ गांव निवासी छतीसगढ़ आर्म्स फोर्स के जवान संजय यादव के घर सोमवार को  पूर्व कैबिनेट मंत्री व कुण्डा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचें। मृतक सिपाही के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया व दोषियों पर कठोर कार्यवाही के साथ ही प्रदेश सरकार व छतीसगढ़ सरकार से हरसंभव सहायता करवाने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि संजय यादव छत्तीसगढ़ पुलिस का जवान था। परिवार में एक खुशी के मौके पर सिपाही संजय अपने चार साथियों को लेकर नगर पंचायत कुंडा के एक ढाबे पर दावत देने गया था। जहां पर उसके साथियों ने जमकर शराब पी। साथियों ने संजय को भी जबरन शराब पिलाने लगे मगर उसने शराब पीने से मना कर दिया। इसी बात पर उनके बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई की नशे में धुत साथियों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला। आरोपियों ने संजय की लाश को नाले में फेंक कर मौके से फरार हो गए थे। हालाकिं पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। इस दौरान एमएलसी प्रतापगढ़ गोपाल जी, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, प्रमुखपति रामयश सरोज, रामचन्दर सरोज, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज विनोद यादव, प्रधान पंकज यादव व सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment