V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

युवती की संदिग्ध मौत पर पुलिस हिरासत में पिता और भाई

बाबागंज, प्रतापगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। परिजन गांव के बाहर उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया कि युवती की हत्या करके परिजन उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। मौके पर पहुचीं पुलिस मृतका के पिता और भाई को थाने उठा ले गई। महेशगंज थाना क्षेत्र के ज्योति (18 वर्ष) पुत्री राम किशोर सरोज की सोमवार की सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को बताए ही गांव में उसका अंतिम संस्कार करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दे दिया कि युवती की हत्या करके  परिजन उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। सूचना पाकर एसओ अनिल पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए। पुलिस को देखकर कई सारे लोग भाग निकले। पुलिस के पहुँचने तक शव जल चुका था। युवती की मौत के बारे में पूछने पर मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री बीमार रहती थी और उसका इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतका के परिजनों की बातों से संतुष्ट नही हुई। मृतका का भाई  दिवाकर पुलिस को देखकर खेत में जा छिपा था। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस मृतका के पिता, उसके भाई, एक अन्य ग्रामीण लहुरी को अपने साथ लेकर थाने चली गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। चर्चा इस बात की भी है कि सुबह मृतका को शादी के लिए लड़के वाले भी देखने आए थें। इस संबंध में एसओ अनिल पांडेय का कहना है कि हत्या करके अंतिम संस्कार करने की सूचना मिली थी। मृतका के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बाबागंज, प्रतापगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। परिजन गांव के बाहर उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया कि युवती की हत्या करके परिजन उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। मौके पर पहुचीं पुलिस मृतका के पिता और भाई को थाने उठा ले गई। महेशगंज थाना क्षेत्र के ज्योति (18 वर्ष) पुत्री राम किशोर सरोज की सोमवार की सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को बताए ही गांव में उसका अंतिम संस्कार करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दे दिया कि युवती की हत्या करके  परिजन उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। सूचना पाकर एसओ अनिल पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए। पुलिस को देखकर कई सारे लोग भाग निकले। पुलिस के पहुँचने तक शव जल चुका था। युवती की मौत के बारे में पूछने पर मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री बीमार रहती थी और उसका इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतका के परिजनों की बातों से संतुष्ट नही हुई। मृतका का भाई  दिवाकर पुलिस को देखकर खेत में जा छिपा था। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस मृतका के पिता, उसके भाई, एक अन्य ग्रामीण लहुरी को अपने साथ लेकर थाने चली गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। चर्चा इस बात की भी है कि सुबह मृतका को शादी के लिए लड़के वाले भी देखने आए थें। इस संबंध में एसओ अनिल पांडेय का कहना है कि हत्या करके अंतिम संस्कार करने की सूचना मिली थी। मृतका के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment