प्रतापगढ़। कोरोना जांच के लिए बनाए गए लैब की छत का प्लास्टर सोमवार को जांच के दौरान भरभराकर गिर पड़ा। डॉक्टर और कर्मचारी बाल-बाल बच गए लेकिन जांच मशीनें खराब हो गईं। इससे कोरोना की जांच भी बंद हो गई। जिला महिला अस्पताल की निष्प्रयोज्य घोषित की गई पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर कोरोना की जांच के लिए लैब बनाई गई है। कोरोना की जांच कर रही टीमें सैम्पल इस लैब में भेजती हैं, जहां जांच कर रिपोर्ट जारी की जाती है। डॉक्टर अदिति सिंह के प्रभार में जांच का काम चल रहा था। सोमवार सुबह लैब की छत का प्लास्टर गिर पड़ा। प्लास्टर गिरते देख डॉक्टर व कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कोई घायल नहीं हुआ लेकिन कोरोना की जांच बंद होने से डॉक्टरों कीं चिंता बढ़ गई। दरअसल अभी यह भी नहीं पता चल पा रहा है कि प्लास्टर के मलबे की चपेट में आने से लैब की मशीन खराब हो गई है या बची हुई है। दूसरे कमरे में लैब चालू होगी तभी स्थिति साफ हो पाएगी कि मशीनें पहले की तरह काम कर रही हैं या नहीं। इस घटना से महकमें के अधिकारियों पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। दूसरी तरफ कोरोना जांच के लिए सैम्पल दिए उन लोगों को चिंता है कि उन्हें रिपोर्ट अब कैसे मिलेगी जिन्हें कोरोना रिपोर्ट को लेकर बाहर जाना है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें