अनीस और संजय को यूनियन में मिला स्थान आपसी एकता को मजबूत करें: पांडे
नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा प्रतापगढ़ के त्रैवार्षिक अधिवेशन में चुने गए पदाधिकारी
प्रतापगढ़। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा प्रतापगढ़ का त्रिवार्षिक अधिवेशन शनिवार को स्टेशन प्रतापगढ़ के वेटिंग हाल में सम्पन्न हुआ। जिसमें मोहम्मद शफीक की अध्यक्ष और अनिल शुक्ला की मंत्री पद पर तीन साल के फिर से ताजपोशी हुई। वहीं नए चेहरे के रूप में मोहम्मद अनीस और संजय डोंगरा को यूनियन में तरजीह मिली है। उपाध्यक्ष बनाकर उन्हें उनकी मेहनत का इनाम दिया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर विनय मिश्रा, अवधेश सिंह, सहा० शाखा मंत्री के पद पर मनीष पांडेय, अजय आनन्द किशोर, ज्ञानेद्र मिश्रा ,कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती बबिता पांडेय को चुना गया है। अधिवेशन को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री आर०के०पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार कर्मचारियो के पदों में कटौती करती जा रही है। जो कर्मचारी है उन पर काम का बोझ बढ़ता चला रहा है। सरकार नई भर्ती नही कर रही है। यूनियन पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़जाती है।मंडल अध्यक्ष विभूति मिश्रा ने कहा हमारा मंडलीय एव केंद्रीय नेतृत्व मजबूत हाथों में है। मंडल युवा संयोजक रंजन सिंह ने कहा कि यूनियन मे युवाओ को आगे आना होगा।अधिवेशन शुरू होने पूर्व मृत लोको पायलट जी.सी.शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया | अधिवेशन में सलामत उल्ला, एम.पी.पांडेय, वीरेंद्र सिंह, ओ.पी.राव, संतोष तिवारी, अजय मिश्रा, अमीर चंद्र, जितेंद्र कुमार, धीरज सिंह,राकेश सिंह, एसपी पांडेय, सुशील पटेल, श्रीमती रोशनी , अंजू पाल, मनीता यादव,वी.वी.शुक्ल, शिव शर्मा, डी.के.शर्मा, राजीव रंजन, रईस अहमद, शैलेंद्र मिश्र, मोहित यादव, वी.के.तिवारी,डी.के.सिंह, सत्य प्रकाश, राकेश सरोज, उमेश यादव, पंकज कुमार, सुधीर दूबे, रंजीत मिश्र,एस.के.यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता मो० शफीक संचालन ए.के. शुक्ल ने किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































