V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कौंधियारा थाने का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, दिखी कई खामिया

खामियों को लेकर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
कौंधियारा प्रयागराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के द्वारा कौंधियारा थाने का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसएसपी महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला सिपाही से कई सवाल किये। वही थाने में मौजूदा आगंतुक रजिस्टर व अन्य प्रपत्रों की जांच भी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जहां आज कौंधियारा थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचने पर जहां थाने पर मौजूद दरोगा व अन्य स्टाफ काफी भयभीत दिखे, क्योंकि जो भी स्टाफ मौजूद थे वह व्यवस्थित ढंग से नहीं थे। जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के द्वारा दफ्तर में पहुंचकर अभिलेखों की जांच की जाने लगी उसी दरमियां महिला कॉन्स्टेबल जो कि बिना यूनिफार्म के ही कैंपस में घूम रही थी  आनन-फानन में भागकर वर्दी में आकर के महिला हेल्प पर उपस्थित हुई। कई महिला उत्पीड़न की शिकायतें बिना अभियोग पंजीकृत किए हुए ही महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर में पड़ी हुई पाई गई। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के द्वारा नाराजगी जताई। थाने में बैठाए गए एक युवक से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उसे एक प्रकरण में आज पांच दिनों से बैठाया गया है।
इसी क्रम में थाने में मौजूद अभिलेखों का भी उनके द्वारा अवलोकन किया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा नाराजगी जाहिर की गई। कौंधियारा थाने के स्टाफ में चर्चा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक औचक निरीक्षण के दौरान थाने में कई त्रुटियों को पाए हैं। जिस पर कोई बड़ी कार्रवाई वह कभी भी कर सकते हैं। जिसको लेकर के कौंधियारा थाने के ज्यादातर स्टाफ सशंकित है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
खामियों को लेकर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
कौंधियारा प्रयागराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के द्वारा कौंधियारा थाने का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसएसपी महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला सिपाही से कई सवाल किये। वही थाने में मौजूदा आगंतुक रजिस्टर व अन्य प्रपत्रों की जांच भी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जहां आज कौंधियारा थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचने पर जहां थाने पर मौजूद दरोगा व अन्य स्टाफ काफी भयभीत दिखे, क्योंकि जो भी स्टाफ मौजूद थे वह व्यवस्थित ढंग से नहीं थे। जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के द्वारा दफ्तर में पहुंचकर अभिलेखों की जांच की जाने लगी उसी दरमियां महिला कॉन्स्टेबल जो कि बिना यूनिफार्म के ही कैंपस में घूम रही थी  आनन-फानन में भागकर वर्दी में आकर के महिला हेल्प पर उपस्थित हुई। कई महिला उत्पीड़न की शिकायतें बिना अभियोग पंजीकृत किए हुए ही महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर में पड़ी हुई पाई गई। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के द्वारा नाराजगी जताई। थाने में बैठाए गए एक युवक से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उसे एक प्रकरण में आज पांच दिनों से बैठाया गया है।
इसी क्रम में थाने में मौजूद अभिलेखों का भी उनके द्वारा अवलोकन किया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा नाराजगी जाहिर की गई। कौंधियारा थाने के स्टाफ में चर्चा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक औचक निरीक्षण के दौरान थाने में कई त्रुटियों को पाए हैं। जिस पर कोई बड़ी कार्रवाई वह कभी भी कर सकते हैं। जिसको लेकर के कौंधियारा थाने के ज्यादातर स्टाफ सशंकित है।

Leave a Comment