प्रयागराज। आज पत्थर गिरजा, सिविल लाइंस, धरना स्थल पर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया गया।
विरोध दिवस मनाते हुए वक्ताओं ने कहा कि अग्निपथ योजना जवान विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी है। जब केंद्र सरकार “जय जवान- जय किसान” के नारे की भावना को तहस- नहस करने पर तुली है। ऐसे में किसानों का कर्तव्य है कि वह नौजवानों के साथ इस संघर्ष में कंधे से कंधा जोड़कर खड़ा हो। यह अग्निपथ योजना के देश के भविष्य के साथ धोखा है, यह न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा और बेरोजगार युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ है, बल्कि देश के किसान परिवारों के साथ भी धोखा है। इस देश का जवान वर्दीधारी किसान है। अधिकांश सैनिक किसान परिवार से ही हैं। सेना की नौकरी लाखों किसान परिवारों के मान -सम्मान और आर्थिक संबल से जुड़ी है। देश के लिए यह शर्म का विषय है की “वन रैंक वन पेंशन” के वादे के साथ पूर्व सैनिकों की रैली से अपना विजय अभियान शुरू करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब “नो रैंक नो पेंशन” की योजना को लाद रहे है। सेना में नियमित भर्ती में भारी कटौती उन किसान पुत्रों के साथ धोखा है, जिन्होंने बरसों से फौज में सेवा करने का सपना संजोया था। यह संयोग नहीं है कि इस योजना में “ऑल इंडिया ऑल क्लास” के नियम से भर्ती करने पर उन सभी इलाकों से भर्ती में सबसे ज्यादा कटौती होगी जहां किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया था। किसान आंदोलन के हाथों अपनी पराजय से तिलमिलाई हुई इस सरकार का किसानों से बदला उतारने का एक और हथकंडा है। कार्यक्रम के अंत में अग्निपथ योजना वापस लेने सहित अन्य विभिन्न मांगो का ज्ञापन राष्ट्रपति, भारत सरकार को सम्बोधित द्वारा एडीएम सिटी प्रयागराज, मदन कुमार को सौंपा गया। विरोध दिवस मे भारतीय किसान यूनियन टिकैत अराजनैतिक, अखिल किसान किसान महासभा, अखिल भारतीय किसान सभा, जय किसान आंदोलन इत्यादि किसान संगठन से जुड़े किसान शामिल हुए। संयुक्त ट्रेड यूनियंस ने भी राष्ट्रीय स्तर पर विरोध दिवस का समर्थन किया है। विरोध दिवस में किसानों के साथ बड़ी संख्या में छात्र- नौजवान और मजदूरों ने भी भागीदारी कियाः विरोध दिवस में मुख्य रूप से डॉ कमल उसरी, संजय यादव, भूपेंद्र पाण्डेय, नसीम अंसारी, सुरेन्द्र पटेल, लाल चंद्र, अनुराग यादव, लालता प्रसाद, चमेला देवी, कलावती, पंचम लाल, सुनील मौर्य, अनिल वर्मा, शिधेस्वर मिश्रा, सुभाष चंद्र पाण्डेय,आंनद मालवीय, शीतला प्रसाद विश्वकर्मा, विनोद तिवारी, पृथ्वीपाल, अखिल विकल्प, विकास स्वरूप, समीर गांगूली, अश्वनी यादव, कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन टिकैत अराजनैतिक प्रयागराज मंडल अध्यक्ष सालिकराम यादव और संचालन जालंधर पटेल ने किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































