V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शोषण के खिलाफ कोटेदार लामबंद

बैठक कर पूर्ति निरीक्षक को दी चेतावनी, ऑनलाइन व्यवस्था से जनता त्रस्त
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। पूर्ति निरीक्षक की मनमानी से त्रस्त तहसील के कोटेदारों ने शुक्रवार को मेजारोड में बैठक कर  मोर्चा खोल दिया है ।अखिल भारतीय कोटेदार सेवा समिति के वैनर तले हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष हरिशंकर मिश्र ने कहा कि यदि पूर्ति निरीक्षक का तवादला नही किया गया तो कोटेदार आंदोलन को और तेज करेंगे।
मेजारोड स्थित श्यामकली इंटर कॉलेज की बैठक में शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक मेजा द्वारा कोटेदारों के किए जा रहे उत्पीड़न एवं समस्याओं की अनदेखी को लेकर आक्रोश दिखा। अध्यक्षता कर रहे हरिशंकर मिश्र ने कहा कि पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार द्वारा कोटेदारों को डंडे की जोर पर हांका जा रहा है।बार बार कोटा निरस्त करने का दबाव बनाकर शोषण किया जा रहा है। बताया गया कि आम जनता भी पूर्ति विभाग की ऑनलाइन व्यवस्था से त्रस्त है।कई बार पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन भी हो चुका है। कार्यशैली से खफा कोटेदारों ने कई गम्भीर आरोप लगाए हैं।कोटेदारों ने प्रशासन से माँग की है कि इस तरह के भ्रस्ट पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ जाँच कर तत्काल इन्हें मेजा से कार्यमुक्त किया जाय। बैठक की अध्यक्षता दिलीप सोनकर एवं संचालन रामप्रवेश यादव ने किया है । बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कोटेदार सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा,उपाध्यक्ष रामकृष्ण,मंत्री राजेश केसरी, कोषाध्यक्ष रामसनेही बिंद, सुरेश चंद केसरी,जड़ावती देवी, उपासना दुबे, बंसीलाल निषाद, पिंटू यादव, सुषमा यादव, अवधेश कुमार, राम सागर यादव, मिथिलेश शुक्ला, सरदार सिंह, नंद कुमार यादव, सीमा देवी, मनोज कुमार सहित मेजा तहसील के ज्यादातर कोटेदार मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बैठक कर पूर्ति निरीक्षक को दी चेतावनी, ऑनलाइन व्यवस्था से जनता त्रस्त
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। पूर्ति निरीक्षक की मनमानी से त्रस्त तहसील के कोटेदारों ने शुक्रवार को मेजारोड में बैठक कर  मोर्चा खोल दिया है ।अखिल भारतीय कोटेदार सेवा समिति के वैनर तले हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष हरिशंकर मिश्र ने कहा कि यदि पूर्ति निरीक्षक का तवादला नही किया गया तो कोटेदार आंदोलन को और तेज करेंगे।
मेजारोड स्थित श्यामकली इंटर कॉलेज की बैठक में शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक मेजा द्वारा कोटेदारों के किए जा रहे उत्पीड़न एवं समस्याओं की अनदेखी को लेकर आक्रोश दिखा। अध्यक्षता कर रहे हरिशंकर मिश्र ने कहा कि पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार द्वारा कोटेदारों को डंडे की जोर पर हांका जा रहा है।बार बार कोटा निरस्त करने का दबाव बनाकर शोषण किया जा रहा है। बताया गया कि आम जनता भी पूर्ति विभाग की ऑनलाइन व्यवस्था से त्रस्त है।कई बार पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन भी हो चुका है। कार्यशैली से खफा कोटेदारों ने कई गम्भीर आरोप लगाए हैं।कोटेदारों ने प्रशासन से माँग की है कि इस तरह के भ्रस्ट पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ जाँच कर तत्काल इन्हें मेजा से कार्यमुक्त किया जाय। बैठक की अध्यक्षता दिलीप सोनकर एवं संचालन रामप्रवेश यादव ने किया है । बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कोटेदार सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा,उपाध्यक्ष रामकृष्ण,मंत्री राजेश केसरी, कोषाध्यक्ष रामसनेही बिंद, सुरेश चंद केसरी,जड़ावती देवी, उपासना दुबे, बंसीलाल निषाद, पिंटू यादव, सुषमा यादव, अवधेश कुमार, राम सागर यादव, मिथिलेश शुक्ला, सरदार सिंह, नंद कुमार यादव, सीमा देवी, मनोज कुमार सहित मेजा तहसील के ज्यादातर कोटेदार मौजूद रहे।

Leave a Comment