V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अमृत महोत्सव में आरपीएफ जवानों ने पिलाया शर्बत

रेलवे के जल सेवा कार्यक्रम से जुड़ा बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बच्चों ने संभाली
दिन भर चला शर्बत पिलाने का कार्यक्रम, सैकड़ों यात्रियों ने तर किया गला
प्रतापगढ़। 75वें आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल और बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी के संयुक्त प्रयास से जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जो दिन भर चला। जिसमें सैकड़ों यात्रियों को निःशुल्क शर्बत और शीतल जल पिलाया गया। यात्रियों ने कार्यक्रम की सराहना की।
रेल मंत्रालय की तरफ से आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन पर जगह जगह जल सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें ट्रेन यात्रियों को निःशुल्क जल पिलाना है। गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मीठा जल पिलाया। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप के सहयोगी और बच्चे डटे रहे। इस दौरान सरजू एक्सप्रेस, इन्टरसिटी, अयोध्या पैसेंजर, इन्टर सिटी, जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, पद्मावत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के सैकड़ों यात्रियों की शर्बत और जल से सेवा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ इंस्पेक्टर सीपी मिश्रा ने किया। संचालन एसआई मंजीत डबास ने किया। प्रमुख सूत्रधार आरपीएफ जवान रविंद्र यादव रहे। बीबीएफ जी सहयोगी भरत यादव, शनि सरोज, मोहन, हिमांशु, निखिल, साहिल, जय प्रकाश, उमेश, योगेंद्र यादव, राहुल यादव, मल्लन, अजय और सोमदत्त का सक्रिय योगदान रहा।  अश्वनी केसरवानी ने सभी के प्रति आभार जताया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
रेलवे के जल सेवा कार्यक्रम से जुड़ा बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बच्चों ने संभाली
दिन भर चला शर्बत पिलाने का कार्यक्रम, सैकड़ों यात्रियों ने तर किया गला
प्रतापगढ़। 75वें आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल और बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी के संयुक्त प्रयास से जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जो दिन भर चला। जिसमें सैकड़ों यात्रियों को निःशुल्क शर्बत और शीतल जल पिलाया गया। यात्रियों ने कार्यक्रम की सराहना की।
रेल मंत्रालय की तरफ से आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन पर जगह जगह जल सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें ट्रेन यात्रियों को निःशुल्क जल पिलाना है। गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मीठा जल पिलाया। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप के सहयोगी और बच्चे डटे रहे। इस दौरान सरजू एक्सप्रेस, इन्टरसिटी, अयोध्या पैसेंजर, इन्टर सिटी, जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, पद्मावत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के सैकड़ों यात्रियों की शर्बत और जल से सेवा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ इंस्पेक्टर सीपी मिश्रा ने किया। संचालन एसआई मंजीत डबास ने किया। प्रमुख सूत्रधार आरपीएफ जवान रविंद्र यादव रहे। बीबीएफ जी सहयोगी भरत यादव, शनि सरोज, मोहन, हिमांशु, निखिल, साहिल, जय प्रकाश, उमेश, योगेंद्र यादव, राहुल यादव, मल्लन, अजय और सोमदत्त का सक्रिय योगदान रहा।  अश्वनी केसरवानी ने सभी के प्रति आभार जताया है।

Leave a Comment