लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। होलागढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी अमरेंद्र कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय कल्लू राम के घर बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख नगद व लगभग दो लाख का कीमती जेवरात चुरा ले गये। अमरेंद्र ने पुलिस को बताया कि घर मे अकेले उसकी बेवा मां ही थी। चोर बाउंड्री लांघकर दरवाजे की कुंडी तोड़ अंदर घुसे और बॉक्स का ताला तोड़ उसमें रखा डेढ़ लाख नगद और लगभग दो लाख के कीमती जेवर चुरा ले गये। बताया कि वह सुल्तानपुर जिला के एक इंटर कालेज में लिपिक के पद पर काम करता है।घर बनाने के लिए बैंक से दो लाख निकाला था जिसमे सीमेंट विक्रेता को 50 हजार दे दिया था।डेढ़ लाख घर के बॉक्स में रखकर वह सुल्तानपुर चला गया। चोरी की जानकारी उसकी माँ को सुबह 5 बजे तब हुई जब वह दरवाजा खोल अंदर गयी।चोरी की लिखित शिकायत थानाध्यक्ष होलागढ़ को दे दी है। इन दिनों क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की बाढ़ सी आ गयी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































