हेलीपैड स्थल से लेकर पूर्व मंत्री के घर लगे दर्जनों प्रशासनिक अधिकारी
26 जून को प्रस्तावित है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम करमाही गांव में
पट्टी। 26 जून को सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के कर्मा ही गांव आने का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तथा तहसील प्रशासन हेलीपैड स्थल से लगाकर पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह के घर पर चाक-चौबंद में जुटी हुई है। भाजपा सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह की मां इंदुमती सिंह के निधन के बाद 26 तारीख को शुद्ध कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आने की संभावना बनी हुई है। कालूराम इंटर कॉलेज के पास हेलीपैड तैयार हुआ है चारों तरफ से बाउंड्री वाल करके भगवा रंग में रंगाई और पुताई का काम तेजी के साथ हो रहा है। हेलीपैड स्थल का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ एलआईयू की टीम भी कालूराम इंटर कॉलेज तथा कर्मा ही गांव पहुंच कर जायजा लिया वीर मऊ एफसीआई गोदाम से लेकर मंत्री के घर तक लगभग तीन दर्जन सफाई कर्मियों को लगाया गया है नहर के किनारे साफ सफाई के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें














































































