V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महिलाओं ने जारी पावर हाउस में किया हंगामा

कौंधियारा प्रयागराज। सौभाग्य योजना के तहत जहां गरीबों के घरों में बिजली के कनेक्शन व मीटर तो लगा दिए गए, पर बिजली का कनेक्शन खंभों से करना कर्मचारी भूल गए।
घरों में बिना बिजली का बल्ब जले ही गरीबों को बिजली का बिल आने लगा।  लगातार बिल आने के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने किया पावर हाउस में घेराव और हंगामा किया।
कुछ इसी तरह से आज जारी पावर हाउस में जहां दर्जनों आदिवासी महिलाएं पावर हाउस कैंपस में पहुंचकर बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर बवाल काटा। महिलाओं के द्वारा आरोप लगाया गया कि उनके द्वारा सौभाग्य योजना के तहत बिजली का कनेक्शन लिया गया था, पर मीटर का तार खंभों से जोड़ना कर्मचारी मुनासिब नहीं समझे और वह अंधेरे में रहते हुए भी बिजली विभाग के कर्ज में डूब गए हैं। धरने में शामिल मैदा पंडित का पूरा आदिवासी बस्ती की रहने वाली शीला देवी, कल्लो, पुष्पा आदिवासी, नेहा, कमलेश कुमार,राधिका प्रसाद के द्वारा कहा गया कि उनके घर में बिजली का बल्ब तो नहीं जला और हजारों रुपए उनका बिजली का बिल आ गया। संगीता आदिवासी ने बताया कि टॉर्च जलाकर शाम को वह अपने घरों में उजाला करती हैं और उनके मोबाइल पर हर महीने बिजली के बिल का मैसेज आता है। जिसकी शिकायत उनके द्वारा पावर हाउस में की गई थी पर आज तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। पावर हाउस में मौजूद जेई विवेक सिंह के द्वारा प्रदर्शन कर रही महिलाओं को काफी समझाया गया कि उनके घरों का कनेक्शन एक-दो दिन में पावर हाउस के कर्मचारी जाकर के कर देंगे। लेकिन महिलाएं इस बात की मांग करती रही कि जो उनका पिछला बिजली का बिल है उसे माफ कराया जाए। जिस पर जेई के द्वारा कहा गया कि अधिकारियों से बात करके उस समस्या का भी समाधान किया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौंधियारा प्रयागराज। सौभाग्य योजना के तहत जहां गरीबों के घरों में बिजली के कनेक्शन व मीटर तो लगा दिए गए, पर बिजली का कनेक्शन खंभों से करना कर्मचारी भूल गए।
घरों में बिना बिजली का बल्ब जले ही गरीबों को बिजली का बिल आने लगा।  लगातार बिल आने के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने किया पावर हाउस में घेराव और हंगामा किया।
कुछ इसी तरह से आज जारी पावर हाउस में जहां दर्जनों आदिवासी महिलाएं पावर हाउस कैंपस में पहुंचकर बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर बवाल काटा। महिलाओं के द्वारा आरोप लगाया गया कि उनके द्वारा सौभाग्य योजना के तहत बिजली का कनेक्शन लिया गया था, पर मीटर का तार खंभों से जोड़ना कर्मचारी मुनासिब नहीं समझे और वह अंधेरे में रहते हुए भी बिजली विभाग के कर्ज में डूब गए हैं। धरने में शामिल मैदा पंडित का पूरा आदिवासी बस्ती की रहने वाली शीला देवी, कल्लो, पुष्पा आदिवासी, नेहा, कमलेश कुमार,राधिका प्रसाद के द्वारा कहा गया कि उनके घर में बिजली का बल्ब तो नहीं जला और हजारों रुपए उनका बिजली का बिल आ गया। संगीता आदिवासी ने बताया कि टॉर्च जलाकर शाम को वह अपने घरों में उजाला करती हैं और उनके मोबाइल पर हर महीने बिजली के बिल का मैसेज आता है। जिसकी शिकायत उनके द्वारा पावर हाउस में की गई थी पर आज तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। पावर हाउस में मौजूद जेई विवेक सिंह के द्वारा प्रदर्शन कर रही महिलाओं को काफी समझाया गया कि उनके घरों का कनेक्शन एक-दो दिन में पावर हाउस के कर्मचारी जाकर के कर देंगे। लेकिन महिलाएं इस बात की मांग करती रही कि जो उनका पिछला बिजली का बिल है उसे माफ कराया जाए। जिस पर जेई के द्वारा कहा गया कि अधिकारियों से बात करके उस समस्या का भी समाधान किया जाएगा।

Leave a Comment