V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आईजीआरएस पर असंतोषजनक फीडबैक पर नाराज हुए कमिश्नर मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

मण्डलायुक्त ने संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणाधीन कार्यों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ण किये जाने के दिए निर्देश
अधीक्षण अभियंता विद्युत, डीडी पंचायत, खाद्य एवं रसद विभाग के संयुक्त आयुक्त से स्पष्टीकरण
प्रयागराज। मण्डलायुक्त संजय गोयल की अध्यक्षता में गुरूवार को आयुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली, आईजीआरएस के साथ-साथ विकास प्राथमिकता के कार्यों की प्रगति के सम्बंध में मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने कर-करेत्तर से सम्बंधित विभागों के राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए वाणिज्य कर विभाग, आबकारी, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, परिवहन, विद्युत विभाग, खनन विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। आबकारी विभाग की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने जनपद फतेहपुर की वसूली कम पाये जाने पर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने सभी विभागों द्वारा जारी की गयी आरसी के सापेक्ष वसूली कम पाये जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी विभागों को आरसी वसूली की कार्रवाई में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए है साथ ही इस सम्बंध में बनाये गये नोडल अधिकारियों, तहसीलदारों के साथ लगातार सम्पर्क में रहकर वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित करें। मण्डलायुक्त ने आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए असंतोषजनक फीडबैक पर की गयी कार्रवाई के सम्बंध में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली, जिसपर संतोषजनक उत्तर न दे पाने पर अधीक्षण अभियंता विद्युत, डीडी पंचायत, खाद्य एवं रसद विभाग के संयुक्त आयुक्त से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण रूप से किया जाना सुनिश्चित किया जाये। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि किसानों का नुकसान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर जाकर उनके दावों की पड़ताल कर पात्र लोगों को योजना से लाभान्वित कराने के लिए कहा है। निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने लक्ष्य में जनपद प्रतापगढ़ की प्रगति ठीक न पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने गोवंशों को संरक्षित किए जाने की स्थिति में सुधार लाये जाने के लिए कहा है। पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए जनपद प्रयागराज एवं कौशाम्बी की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर कार्य में तेजी लाते हुए कार्य को पूरा कराये जाने के लिए कहा है। ग्रामीण पाइप्ड पेयजल योजना(हर घर जल योजना) की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि योजना के अन्तर्गत कार्य को तेजी के साथ पूरा कराये जाने के लिए श्रमिकों की संख्या को बढ़ाये जाने के लिए कहा है साथ ही जहां पर भी भूमि से सम्बंधित समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करा लें। जहां पर जमीन उपलब्धत हो गयी है, वहां पर डीपीआर बनाकर कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराया जाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज संजय कुमार खत्री, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ डाॅ0 नितिन बंसल, जिलाधिकारी कौशाम्बी सुजीत कुमार सहित सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारीगणों के साथ ही संयुक्त विकास आयुक्त एवं अन्य विभागों के मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment