कौहट सस्ते गल्ले दुकान का किया औचक निरीक्षण
लाभर्थियों ने कोटेदार के वितरण पर लगाई मुहर
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रदेश की योगी सरकार गरीबों को मुफ्त राशन योजना का लाभ दे रही है। सरकारी सस्ते गल्ले के दूकानदारों द्वारा वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई का प्राविधान किया गया है। प्रमुख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र ने क्षेत्र के कौहट की सरकारी दुकान के औचक निरीक्षण के बाद कहाकि गरीबों की हकमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सदा सचेत रहने वाले और गरीबों, शोषितों तथा वंचितों के हक के लिए आवाज उठाने वाले प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ब्लॉक के विकास और अन्य व्यवस्था पर पैनी नजर रखते हैं।उन्होंने कौहट सरकारी दुकान पर भीड़ देखकर हकीकत समझने के लिए मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लाभर्थियों से राशन वितरण की हकीकत की जांच की। कोटेदार नंद कुमार यादव से इस संबंध में वार्ता कर नसीहत दी कि कभी किसी गरीब की हकमारी नही होनी चाहिए। मौके पर मौजूद लोगों ने कोटेदार को सही तथा नियमित वितरण की बात की। लाभर्थियों से सही जवाब पाकर प्रमुख का काफिला आगे बढ़ गया।प्रमुख प्रतिनिधि श्री मिश्र ने कहा कि दायित्व के प्रति यदि सब सचेत रहें तो विकास की गति बढ़ जाती है।साथ ही किसी भी सरकारी योजना में हकमारी नहीं की जा सकती है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































