V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बनने के साथ चिटक गयी सीसी रोड़

ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप
हनुमानगंज, प्रयागराज। विकास खण्ड बहादुरपुर के पाण्डेयपुर – पालीकरनपुर सम्पर्क मार्ग का निर्माण इन दिनों हो रहा हैंः चार सौ मीटर उक्त सम्पर्क मार्ग सीसी रोड़ बन रही हैं जो बनने से पहले जगह जगह फट गयी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त मार्ग के निर्माण में भारी अनियमितता की जा रही हैं। विकास खण्ड बहादुरपुर के पाण्डेयपुर से पालीकरनपुर गाँव के लिये 400 मीटर सीसी रोड़ स्वीकृत हुई हैं जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार राम नरेश करा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं कि पहले से उक्त मार्ग सीसी ईट से बनी है, ठेकेदार उसी पर बगैर मानक पूरा किये पतली परत बिछा कर अपनी जिम्मेदारियों की इतिश्री कर दे रहा हैंः जबकि ठेकेदार का कहना हैं कि उक्त मार्ग के निर्माण में ज्यादा कार्य करना पड रहा हैं फिर भी कार्य मानक के अनुरूप कराया जा रहा हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप हैं कि बस्ती में बनने वाली इस सीसी रोड़ के किनारे नाली नहीं बनायी जा रही हैं। जबकि लोक निर्माण विभाग बस्ती में बनने वाली सभी सड़कों के किनारे जल निकासी के लिये नाली बनाये जाने की कार्य योजना बना रखी हैं। इस सीसी रोड़ में नाली न बनाये जाने तथा मानक के विपरीत निर्माण किये जाने से ग्रामीण खासे नाराज जिसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से कई बार की किन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गयी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप
हनुमानगंज, प्रयागराज। विकास खण्ड बहादुरपुर के पाण्डेयपुर – पालीकरनपुर सम्पर्क मार्ग का निर्माण इन दिनों हो रहा हैंः चार सौ मीटर उक्त सम्पर्क मार्ग सीसी रोड़ बन रही हैं जो बनने से पहले जगह जगह फट गयी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त मार्ग के निर्माण में भारी अनियमितता की जा रही हैं। विकास खण्ड बहादुरपुर के पाण्डेयपुर से पालीकरनपुर गाँव के लिये 400 मीटर सीसी रोड़ स्वीकृत हुई हैं जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार राम नरेश करा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं कि पहले से उक्त मार्ग सीसी ईट से बनी है, ठेकेदार उसी पर बगैर मानक पूरा किये पतली परत बिछा कर अपनी जिम्मेदारियों की इतिश्री कर दे रहा हैंः जबकि ठेकेदार का कहना हैं कि उक्त मार्ग के निर्माण में ज्यादा कार्य करना पड रहा हैं फिर भी कार्य मानक के अनुरूप कराया जा रहा हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप हैं कि बस्ती में बनने वाली इस सीसी रोड़ के किनारे नाली नहीं बनायी जा रही हैं। जबकि लोक निर्माण विभाग बस्ती में बनने वाली सभी सड़कों के किनारे जल निकासी के लिये नाली बनाये जाने की कार्य योजना बना रखी हैं। इस सीसी रोड़ में नाली न बनाये जाने तथा मानक के विपरीत निर्माण किये जाने से ग्रामीण खासे नाराज जिसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से कई बार की किन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गयी।

Leave a Comment