V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मासूम बहनों से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

सरायअकिल,कौशाम्बी। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र में जामुन खाने के लिए घर से निकलीं दो मासूम बहनों के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्चियों के शोर मचाने पर आरोपित युवक भाग निकला। बच्चियों की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी मासूम बहनें बुधवार दोपहर गांव के समीप स्थित जामुन के पेड़ से जामुन तोड़ने के लिए गईं थीं। वहां पर पहले से मौजूद युवक बच्चियों को अकेली देख अश्लील हरकत करने लगा। दुष्कर्म की कोशिश पर बच्चियों ने शोर मचाया। इस पर युवक भाग निकला। रोते हुए घर पहुंची बच्चियों ने मां को घटना की जानकारी दी। शाम को मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सरायअकिल,कौशाम्बी। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र में जामुन खाने के लिए घर से निकलीं दो मासूम बहनों के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्चियों के शोर मचाने पर आरोपित युवक भाग निकला। बच्चियों की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी मासूम बहनें बुधवार दोपहर गांव के समीप स्थित जामुन के पेड़ से जामुन तोड़ने के लिए गईं थीं। वहां पर पहले से मौजूद युवक बच्चियों को अकेली देख अश्लील हरकत करने लगा। दुष्कर्म की कोशिश पर बच्चियों ने शोर मचाया। इस पर युवक भाग निकला। रोते हुए घर पहुंची बच्चियों ने मां को घटना की जानकारी दी। शाम को मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Comment