V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छत के सहारे घर में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के गांव सुपौली मौर्यबस्ती में बीती रात अज्ञात चोर छत के सहारे एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी व जेवरात लेकर चम्पत हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सुपौली मौर्य बस्ती निवासी भैयाराम मौर्य पुत्र छोटेलाल मौर्य बीती रात परिजनों के घर में सो रहा था। रात में अज्ञात चोर पीछे से घर की छत पर चढ़ गए साथ ही छत से नीचे आंगन में उतर गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़ दिया। साथ ही उसमें रखा दस हजार रूपए नकद तथा सोने व चांदी का लगभग डेढ़ लाख का जेवरात लेकर चम्पत हो गए। परिजनों ने आज सुबह जागने पर कमरे का ताला टूटा देखा तो सन्न रह गए। कमरे के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। उसकी जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई तो परिजनों में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर 112 नम्बर डायल पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना की जांच करके तहरीर देने की बात कहकर लौट गई। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर जाकर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। ग्रामीणो ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है परन्तु पुलिस किसी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे ग्रामीणो में दहशत व्याप्त है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के गांव सुपौली मौर्यबस्ती में बीती रात अज्ञात चोर छत के सहारे एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी व जेवरात लेकर चम्पत हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सुपौली मौर्य बस्ती निवासी भैयाराम मौर्य पुत्र छोटेलाल मौर्य बीती रात परिजनों के घर में सो रहा था। रात में अज्ञात चोर पीछे से घर की छत पर चढ़ गए साथ ही छत से नीचे आंगन में उतर गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़ दिया। साथ ही उसमें रखा दस हजार रूपए नकद तथा सोने व चांदी का लगभग डेढ़ लाख का जेवरात लेकर चम्पत हो गए। परिजनों ने आज सुबह जागने पर कमरे का ताला टूटा देखा तो सन्न रह गए। कमरे के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। उसकी जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई तो परिजनों में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर 112 नम्बर डायल पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना की जांच करके तहरीर देने की बात कहकर लौट गई। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर जाकर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। ग्रामीणो ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है परन्तु पुलिस किसी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे ग्रामीणो में दहशत व्याप्त है।

Leave a Comment