V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सड़क हादसे में युवक की मौत

सुल्तानपुर। रायबरेली राजमार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारा जिसमें बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। ट्रक चालक बाइक को कुछ दूर तक घसीटते हुए लेकर गया। वही हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
घटना सुल्तानपुर-रायबरेली मार्ग पर कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत अमहट चौराहे के कर्बला के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पयागीपुर की ओर से तेज रफ्तार ट्रक UP 36 T 3009 जब यहां पहुंचा उसी समय बाइक संख्या UP 44 N 1605 सामने से आ रही थी। अभी बाइक सवार युवक कुछ समझ पाता की स्पीड में आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया और वो छलकर दूर जा गिरा। युवक का सिर फट गया और अत्याधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। वही ट्रक चालक बाइक को घसीटते हुए कुछ दूर तक लेकर गया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक ने एक मजदूर को भी टक्कर मारी। उसकी साइकिल तो टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन मजदूर बाल-बाल बच गया। उधर मृतक की पहचान शिव बहादुर सिंह (36) पुत्र बेचू सिंह निवासी रनकेडी सुल्तानपुर के रूप में हुई है। सूचना पाकर अमहट चौकी इंचार्ज नसीर हुसैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक संख्या UP 36 T 3009 को कब्जे में ले लिया है। दरोगा ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सुल्तानपुर। रायबरेली राजमार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारा जिसमें बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। ट्रक चालक बाइक को कुछ दूर तक घसीटते हुए लेकर गया। वही हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
घटना सुल्तानपुर-रायबरेली मार्ग पर कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत अमहट चौराहे के कर्बला के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पयागीपुर की ओर से तेज रफ्तार ट्रक UP 36 T 3009 जब यहां पहुंचा उसी समय बाइक संख्या UP 44 N 1605 सामने से आ रही थी। अभी बाइक सवार युवक कुछ समझ पाता की स्पीड में आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया और वो छलकर दूर जा गिरा। युवक का सिर फट गया और अत्याधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। वही ट्रक चालक बाइक को घसीटते हुए कुछ दूर तक लेकर गया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक ने एक मजदूर को भी टक्कर मारी। उसकी साइकिल तो टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन मजदूर बाल-बाल बच गया। उधर मृतक की पहचान शिव बहादुर सिंह (36) पुत्र बेचू सिंह निवासी रनकेडी सुल्तानपुर के रूप में हुई है। सूचना पाकर अमहट चौकी इंचार्ज नसीर हुसैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक संख्या UP 36 T 3009 को कब्जे में ले लिया है। दरोगा ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment