V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं का आकर्षक योगाभ्यास

प्रयागराज। आज जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक के तौर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के योगाचार्य एवं स्टेट ऑफिसर (यूपी ईस्ट) व इंचार्ज इंद्रभान हिमालय योगाभ्यास कराने हेतु आमंत्रित थे। योग शिविर का प्रारंभ प्रातः 8:00 बजे हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपशिखा बनर्जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए योग प्रशिक्षक इंद्रभान का स्वागत किया एवं दैनिक जीवन में योग के अनुसरण एवं उसके लाभ पर प्रकाश डाला।
योग शिविर में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त इकाइयों की स्वयंसेविकाओं एवं कार्यक्रम अधिकारियों सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं प्राध्यापिकाओं ने भाग लिया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के प्रति जागरूकता हेतु महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णयकर्ता के रूप में महाविद्यालय की डॉ. काजल देब, डॉ. नंदिनी मुखर्जी एवं डॉ. मीनाश्री यादव जी रहीं। उक्त पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा दीक्षा पांडे को प्रथम स्थान श्रुति सिंह, सृष्टि द्विवेदी, विधि कुशवाहा को शिवानी यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपशिखा बनर्जी एवं आमंत्रित योग प्रशिक्षक इंद्रभान हिमालय ने संयुक्त रुप से उक्त छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया। योग शिविर में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सोत्साह प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। आज जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक के तौर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के योगाचार्य एवं स्टेट ऑफिसर (यूपी ईस्ट) व इंचार्ज इंद्रभान हिमालय योगाभ्यास कराने हेतु आमंत्रित थे। योग शिविर का प्रारंभ प्रातः 8:00 बजे हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपशिखा बनर्जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए योग प्रशिक्षक इंद्रभान का स्वागत किया एवं दैनिक जीवन में योग के अनुसरण एवं उसके लाभ पर प्रकाश डाला।
योग शिविर में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त इकाइयों की स्वयंसेविकाओं एवं कार्यक्रम अधिकारियों सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं प्राध्यापिकाओं ने भाग लिया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के प्रति जागरूकता हेतु महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णयकर्ता के रूप में महाविद्यालय की डॉ. काजल देब, डॉ. नंदिनी मुखर्जी एवं डॉ. मीनाश्री यादव जी रहीं। उक्त पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा दीक्षा पांडे को प्रथम स्थान श्रुति सिंह, सृष्टि द्विवेदी, विधि कुशवाहा को शिवानी यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपशिखा बनर्जी एवं आमंत्रित योग प्रशिक्षक इंद्रभान हिमालय ने संयुक्त रुप से उक्त छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया। योग शिविर में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सोत्साह प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया।

Leave a Comment