V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हत्या की सूचना पर हलाकान हुई पुलिस

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। सांगीपुर थाना की पुलिस को आज हत्या की सूचना पर हलाकान होना पड़ा। हालांकि बाद में पुलिस की जांच में यह सूचना अफवाह साबित हुई। मामला जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट का निकला। इससे पुलिस ने भी राहत की सांस ली। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गांव कंजास निवासी सुरेश वर्मा एवं उदयराज वर्मा के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आज गुरूवार को दोनो पक्षो में पुनः मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष की ओर से मारपीट की घटना में पुलिस को हत्या की सूचना दे दी गई। ऐसे में पुलिस आनन फानन में गांव पहुंची। वहां पर हत्या की घटना अफवाह निकली। पुलिस ने अफवाह को लेकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। सांगीपुर थाना की पुलिस को आज हत्या की सूचना पर हलाकान होना पड़ा। हालांकि बाद में पुलिस की जांच में यह सूचना अफवाह साबित हुई। मामला जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट का निकला। इससे पुलिस ने भी राहत की सांस ली। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गांव कंजास निवासी सुरेश वर्मा एवं उदयराज वर्मा के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आज गुरूवार को दोनो पक्षो में पुनः मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष की ओर से मारपीट की घटना में पुलिस को हत्या की सूचना दे दी गई। ऐसे में पुलिस आनन फानन में गांव पहुंची। वहां पर हत्या की घटना अफवाह निकली। पुलिस ने अफवाह को लेकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Comment