V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भारत मां की आन के लिए चौहान वंश के वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है- डीके सिंह

बल्दीराय/सुलतानपुर। तहसील क्षेत्र बल्दीराय अंतर्गत स्थानीय कस्बे में आज चौहान वंश की बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री डीके सिंह ने पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित करके किया। बैठक को संबोधित करते हुए आशा देवी अग्नि वंशीय चौहान कल्याण समिति के अध्यक्ष डीके सिंह ने कहा कि भारत मां की आन बान शान के लिए चौहान वंश के वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर रक्षा की है। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान जो चौहान वंश में जन्मे आखरी हिंदू शासक थे जिन्होंने 11 वर्ष की आयु में ही दिल्ली व अजमेर का शासन संभाला था। श्री सिंह ने कहा कि सन 1166 में महाराज अंगनपाल की मृत्यु के बाद पृथ्वीराज चौहान ने उत्तराधिकार संभाल कर भारत मां की रक्षा की चौहान वंश के सैकड़ों वीर सपूतों ने अपनी धरती की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उन्होंने कहा कि आज चौहान वंश क्षत्रिय कोअपने पूर्वजों की वीरगाथा को याद करना चाहिए जिससे आज चौहान वंश क्षत्रियों में समाज के प्रति फैली बुराइयों को दूर किया जा सके। श्री सिंह ने कहा कि आज चौहान वंश क्षत्रियों को एकजुट होने की आवश्यकता है जब तक चौहान वंश समाज के प्रति जागरूक नहीं होगा। तब तक उनका हक उन्हें वापस नहीं मिलने वाला है। बैठक को समिति के महामंत्री शिव मोहन सिंह मुन्ना ने चौहान वंश की वीरगाथा पर प्रकाश डाला। बैठक को कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर महेंद्र प्रताप सिंह राम सुंदर सिंह बबुलेश सिंह ग्राम प्रधान विश्वनाथ सिंह रणंजय सिंह राकेश सिंह भगौती सिंह हरिहर सिंह विनय सिंह शेषनाथ सिंह अमरजीत सिंह अशोक सिंह जय बहादुर सिंह श्याम सिंह विजय बहादुर सिंह प्रदीप सिंहसमर बहादुर सिंह बब्बन सिंहअनिल सिंह चंद्रकेश सिंहसहित चौहान वंश के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बल्दीराय/सुलतानपुर। तहसील क्षेत्र बल्दीराय अंतर्गत स्थानीय कस्बे में आज चौहान वंश की बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री डीके सिंह ने पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित करके किया। बैठक को संबोधित करते हुए आशा देवी अग्नि वंशीय चौहान कल्याण समिति के अध्यक्ष डीके सिंह ने कहा कि भारत मां की आन बान शान के लिए चौहान वंश के वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर रक्षा की है। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान जो चौहान वंश में जन्मे आखरी हिंदू शासक थे जिन्होंने 11 वर्ष की आयु में ही दिल्ली व अजमेर का शासन संभाला था। श्री सिंह ने कहा कि सन 1166 में महाराज अंगनपाल की मृत्यु के बाद पृथ्वीराज चौहान ने उत्तराधिकार संभाल कर भारत मां की रक्षा की चौहान वंश के सैकड़ों वीर सपूतों ने अपनी धरती की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उन्होंने कहा कि आज चौहान वंश क्षत्रिय कोअपने पूर्वजों की वीरगाथा को याद करना चाहिए जिससे आज चौहान वंश क्षत्रियों में समाज के प्रति फैली बुराइयों को दूर किया जा सके। श्री सिंह ने कहा कि आज चौहान वंश क्षत्रियों को एकजुट होने की आवश्यकता है जब तक चौहान वंश समाज के प्रति जागरूक नहीं होगा। तब तक उनका हक उन्हें वापस नहीं मिलने वाला है। बैठक को समिति के महामंत्री शिव मोहन सिंह मुन्ना ने चौहान वंश की वीरगाथा पर प्रकाश डाला। बैठक को कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर महेंद्र प्रताप सिंह राम सुंदर सिंह बबुलेश सिंह ग्राम प्रधान विश्वनाथ सिंह रणंजय सिंह राकेश सिंह भगौती सिंह हरिहर सिंह विनय सिंह शेषनाथ सिंह अमरजीत सिंह अशोक सिंह जय बहादुर सिंह श्याम सिंह विजय बहादुर सिंह प्रदीप सिंहसमर बहादुर सिंह बब्बन सिंहअनिल सिंह चंद्रकेश सिंहसहित चौहान वंश के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment