V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रानीगंज पुलिस की निष्क्रियता से क्षेत्र में बढा चोरों व मवेशी चोरो का आतंक।

देल्हूपुर। रानीगंज पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हो गए है।जिसके कारण आए दिन गांव में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से निकल भागते है लेकिन स्थानीय पुलिस पर कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है। ऐसा लगता है जैसे पुलिस ने छूट दे रखी हो। लगातार चोरियां होने के बावजूद भी अभी भी पुलिस की निष्क्रियता बनी हुई है।एक महीने से चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। रानीगंज थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।और बीते सोमवार की रात में पूरे रामसहाय निवासी डाक्टर दोस्त मोहम्मद के घर से भैंस खोलकर चोरों ने दिया घटना को अंजाम। कीमत लगभग सत्तर हजार था। यही नहीं पिछले कुछ दिनों में दर्जन से अधिक बकरियां व घरों में चोरी जैसे कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं चोर। रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़,पूरे राम सहाय,देवापट्टी,दुर्गागंज सहित आदि गांवो में अभी तक चोरों ने चोरी का अंजाम दे चुके हैं।मांधाता के तवकलपुर निवासी रियाज की भैंस 12जून की रात में खोल लेगये थे जिसकी कीमत 80हजार रुपये बताई जारही है।आए दिन क्षेत्र में हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। चोरों ने कई घटनाओं का अंजाम दे दिया। लेकिन पुलिस किसी भी घटना से पर्दा उठाने में नाकाम ही रही है। घटनाओं के बाद पुलिस के पास खाली लकीर पीटने के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लग पा रहा है। गस्त के बजाय थाने के कुछ सिपाही जगह जगह बैठकर करते है टाइम पास जिससे चोरों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। एक माह में करीब लगभग आधे दर्जनों जगह चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।जिसकी शिकायत पीड़ित थाने में भी कर चुके है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
देल्हूपुर। रानीगंज पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हो गए है।जिसके कारण आए दिन गांव में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से निकल भागते है लेकिन स्थानीय पुलिस पर कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है। ऐसा लगता है जैसे पुलिस ने छूट दे रखी हो। लगातार चोरियां होने के बावजूद भी अभी भी पुलिस की निष्क्रियता बनी हुई है।एक महीने से चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। रानीगंज थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।और बीते सोमवार की रात में पूरे रामसहाय निवासी डाक्टर दोस्त मोहम्मद के घर से भैंस खोलकर चोरों ने दिया घटना को अंजाम। कीमत लगभग सत्तर हजार था। यही नहीं पिछले कुछ दिनों में दर्जन से अधिक बकरियां व घरों में चोरी जैसे कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं चोर। रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़,पूरे राम सहाय,देवापट्टी,दुर्गागंज सहित आदि गांवो में अभी तक चोरों ने चोरी का अंजाम दे चुके हैं।मांधाता के तवकलपुर निवासी रियाज की भैंस 12जून की रात में खोल लेगये थे जिसकी कीमत 80हजार रुपये बताई जारही है।आए दिन क्षेत्र में हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। चोरों ने कई घटनाओं का अंजाम दे दिया। लेकिन पुलिस किसी भी घटना से पर्दा उठाने में नाकाम ही रही है। घटनाओं के बाद पुलिस के पास खाली लकीर पीटने के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लग पा रहा है। गस्त के बजाय थाने के कुछ सिपाही जगह जगह बैठकर करते है टाइम पास जिससे चोरों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। एक माह में करीब लगभग आधे दर्जनों जगह चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।जिसकी शिकायत पीड़ित थाने में भी कर चुके है।

Leave a Comment