ज़िला अपराध निरोधक समिति द्वारा आयोजित की गई साइबर जागरुकता कार्यशाला
प्रतापगढ़। जिला अपराध निरोधक समिति द्वारा रविवार को शहर के बाबागंज स्थित एक होटल में साइबर अपराध को लेकर लोगो को जागरूक किया। साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक गोपाल दुबे ने बताया कि जालसाज अब क्यूआर कोड (क्विक रिस्पांस कोड) लिंक के जरिये बैंक खाते हैक करने लगे है। जालसाज प्रसिद्ध वेबसाइट पर खरीदारी करने वालों को झांसे में ले रहे हैं। इस दौरान वह क्रय-विक्रय की बात फाइनल कर ऑनलाइन पेमेंट की बात कहते हैं। इसके बाद लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक भेज उस पर क्लिक करने को कहते हैं और क्यूआर कोड स्कैन कर खाते में रकम निकाल लेते हैं। साइबर अपराधी लोगों को मैसेज भेज पे-टीएम खाता के केवाईसी को निलंबित करने के मैसेज भेजते हैं। मैसेज में दिए गए नंबर पर संपर्क करते ही वो अपने झांसे में ले लेते हैं और तुरंत ठगी को अंजाम देते है।जब भी एटीएम पिन दर्ज करें तो उसे ढक लें। एटीएम मशीन का प्रयोग करते समय ध्यान रखे कि एटीएम मशीन बूथ के अंदर कोई अंजान व्यक्ति न हो। बैंक ट्रांजेक्शन की तुरंत जानकारी के लिए एसएमएस अपडेट की सुविधा का इस्तेमाल करें। अगर आपके कार्ड से कोई संदेहास्पद लेनदेन होता है तो आपको तुरंत सूचना मिलेगी। प्रयागराज से आये साइबर एक्सपर्ट प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया कि मोबाइल या कंप्यूटर पर आए अंजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि से संबंधित जानकारी साझा ने करें। संदेहास्पद यूआरएल लिंक्स पर रिप्लाई और क्लिक न करें। साइबर अपराध होने पर 1930 नंबर पर शिकायत की जा सकती है। कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, विशिष्ट अथिति पूर्व आयुक्त आरएस वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और माल्यर्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर जेल पर्यवेक्षक संतोष श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव कंट्रोल रूम प्रभारी,जयप्रकाश सिंह, सुजीत श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह पाल, पंकज कुमार, रूप सिंह,अनुराग यादव मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































