V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राजा भैया एवं गोपाल जी ने वाटर कूलर एवं शेड के लिए अधिवक्ताओ को पांच लाख रूपए सौपे

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राजा भैया व गोपाल जी पहुंचे संकटमोचन धाम तथा अधिवक्ताओ के लिए वाटर कूलर और शेड के लिए पांच लाख रूपया प्रदान किया। ज्येष्ठ माह में प्रति वर्ष जिला कचहरी संकट मोचन धाम में हो रहे सुंदर कांड और महाप्रसाद वितरण के एक दिन पूर्व ही जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह व एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी संकट मोचन धाम पर पहुंचे। संकट मोचन धाम पर राजाभैया व एमएलसी गोपाल जी का राम दरबार की प्रतिमा देकर जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ला पूर्व महामंत्री जय प्रकाश मिश्रा जेपी रूलर्स बार एसो. के प्रदेश अध्यक्ष मुक्तेश्वर नाथ ओझा मुक्कू, अनिल तिवारी, विपेन्द्र प्रताप सिंह, विनय सिंह सहित सैकड़ो अधिवक्ताओ ने स्वागत किया। उसके पश्चात राजाभैया व गोपाल जी ने हनुमान जी की स्तुति कर आशीर्वाद लिया। उक्त अवसर राजाभैया व गोपाल जी ने संयुक्त रूप से कहा कि जिला कचहरी में गर्मी में पीने के पानी की समस्या है। इसलिए तुरंत संकट मोचन धाम पर एक वाटर कूलर लगवाया जा रहा है तथा अधिवक्ताओ के लिए पांच लाख रूपए की लागत से एक शेड का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर दिवाकर सिंह, राम अवध मिश्रा, निलेश मिश्र, शक्ति सिंह, राजकुमार सिंह, लल्लू सिंह, गौतम, आशिफ सिद्दीकी, प्रवीण चतुर्वेदी, अतेन्द्र प्रताप सिंह, प्रीतम शुक्ला, सूर्यनारायण शुक्ला सहित सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राजा भैया व गोपाल जी पहुंचे संकटमोचन धाम तथा अधिवक्ताओ के लिए वाटर कूलर और शेड के लिए पांच लाख रूपया प्रदान किया। ज्येष्ठ माह में प्रति वर्ष जिला कचहरी संकट मोचन धाम में हो रहे सुंदर कांड और महाप्रसाद वितरण के एक दिन पूर्व ही जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह व एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी संकट मोचन धाम पर पहुंचे। संकट मोचन धाम पर राजाभैया व एमएलसी गोपाल जी का राम दरबार की प्रतिमा देकर जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ला पूर्व महामंत्री जय प्रकाश मिश्रा जेपी रूलर्स बार एसो. के प्रदेश अध्यक्ष मुक्तेश्वर नाथ ओझा मुक्कू, अनिल तिवारी, विपेन्द्र प्रताप सिंह, विनय सिंह सहित सैकड़ो अधिवक्ताओ ने स्वागत किया। उसके पश्चात राजाभैया व गोपाल जी ने हनुमान जी की स्तुति कर आशीर्वाद लिया। उक्त अवसर राजाभैया व गोपाल जी ने संयुक्त रूप से कहा कि जिला कचहरी में गर्मी में पीने के पानी की समस्या है। इसलिए तुरंत संकट मोचन धाम पर एक वाटर कूलर लगवाया जा रहा है तथा अधिवक्ताओ के लिए पांच लाख रूपए की लागत से एक शेड का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर दिवाकर सिंह, राम अवध मिश्रा, निलेश मिश्र, शक्ति सिंह, राजकुमार सिंह, लल्लू सिंह, गौतम, आशिफ सिद्दीकी, प्रवीण चतुर्वेदी, अतेन्द्र प्रताप सिंह, प्रीतम शुक्ला, सूर्यनारायण शुक्ला सहित सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment