V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बस की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

घटना से आक्रोशित परिजनो ने शव सड़क पर रख लगाया जाम
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नारायनपुर के पास प्राइवेट बस की टक्कर से साइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनो एवं ग्रामीणो ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। जेठवारा इलाके के गांव नारायनपुर पूरनपुर निवासी अंकित सरोज 20 आज सुबह साइकिल से दूध लेने जा रहा था। वह गांव में ही सड़क पर पहुंचा तो तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दिया। इससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजनो के साथ ही तमाम ग्रामीण भी पहुंच गए। इसके बाद घटना से आक्रोशित परिजनो एवं ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन व ग्रामीण बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस एवं ग्रामीणो के बीच कई बार नोक झोक भी हुई। पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर तथा परिजनो को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा। परिजनो के मुताबिक मृतक तीन बहनो में इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

घटना से आक्रोशित परिजनो ने शव सड़क पर रख लगाया जाम
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नारायनपुर के पास प्राइवेट बस की टक्कर से साइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनो एवं ग्रामीणो ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। जेठवारा इलाके के गांव नारायनपुर पूरनपुर निवासी अंकित सरोज 20 आज सुबह साइकिल से दूध लेने जा रहा था। वह गांव में ही सड़क पर पहुंचा तो तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दिया। इससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजनो के साथ ही तमाम ग्रामीण भी पहुंच गए। इसके बाद घटना से आक्रोशित परिजनो एवं ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन व ग्रामीण बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस एवं ग्रामीणो के बीच कई बार नोक झोक भी हुई। पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर तथा परिजनो को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा। परिजनो के मुताबिक मृतक तीन बहनो में इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment