प्रतापगढ़। ब्राह्मण समाज के हित को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हर संभव प्रयास कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का मैं ब्राम्हण हूं समाज सेवी संस्था ने उठा रखा। यह जानकारी संस्था के प्रमुख संचालक पंडित राजेश मिश्र ने देते हुए बताया कि ब्राह्मणों के हित में कार्य करने के लिए ब्राहमणो द्वारा बनाई गई यह संस्था आपसी संवाद के द्वारा समाधान का संगठन है। संस्था के लिए ब्राहमण हित प्राथमिकता है। श्री मिश्र ने बताया कि मैं हूं ब्राम्हण समिति द्वारा समाज के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग क्लास का संचालन किया जा रहा है। प्रतिदिन दो क्लास चलाई जाएगी। संस्था ने समाज के उत्थान हेतु गरीब,असहाय, बेसहारा लोगों के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से उन्हें संस्कारित व रोजगार के ओर बढ़ाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहता है। उन्होंने बताया कि चलाई जा रही ऑनलाइन निःशुल्क कक्षाओं में सीबीएससी पैटर्न की गणित व अंग्रेजी की कक्षाए संचालित है। उन्होंने समाज के बच्चों व अभिभावकों से अनुरोध किया कि पंजीकरण कराकर लाभ उठाएं।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें