V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चला बुलडोजर, पंप का मकान डंप

तीन घंटे चले तीन बुल्डोजर व एक पोकलैंड मशीन
पूरा क्षेत्र छावनी में रहा तब्दील
प्रयागराज। प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद उर्फ पंप के घर को जमीदोज कर दिया गया है। प्रशासन ने करीब साढ़े चार घंटों तक 3 बुलडोजर और पोकलैंड मशीन से जावेद के मकान को ढहाया। गौसनगर इलाके में मास्टरमाइंड जावेद का आलीशान घर था। बुलडोजर चलाने से पहले घर के कुछ सामान को हटाने की इजाजत दी गई। दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ था। पुलिस ने यहां सुरक्षा के इंतजाम किए थे। घर के बाहर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौजूद रही। पुलिस को घर में झंडा लगे हुए कुछ डंडे मिले हैं। सुरक्षा के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रयागराज हिंसा के बाद अबतक 304 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अभी 36 और उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चलेगा। पुलिस अटाला, करैली और अन्य आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन ज्यादातर उपद्रवी घर छोड़कर भाग गए हैं। उपद्रवियों के घर महिलाएं ही हैं। शौकत अली मार्ग, मिर्जा गालिब रोड से लेकर मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज वाली गली में तमाम घरों पर ताले लगे हैं। सीसीटीवी से पहचान होने के बाद पूरे अटाला क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। जावेद के घर को गिराते समय आसपास के घरों को कोई नुकसान न हो, इसका टीम ने विशेष ध्यान रखा। जेके आशियाना में जहां कार्रवाई हो रही है, उसके आसपास गलियों में महिला पुलिस फोर्स तैनात की गई हैं। दोपहर एक बजे घर के दो तरफ से बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की गई। वीडियोग्राफी भी कराई गई। घर को गिराने में दो बुलडोजर लगाए गए थे। गेट तोड़कर अंदर से फर्नीचर और अन्य सामान पहले बाहर निकाले। लगभग11:30 बजे करेली थाने पर फोर्स और बुलडोजर की टीम इकट्‌ठा हुई थी। एक बजे मेन गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई। जेके आशियाना क्षेत्र में पुलिस और पीएसी की टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई। प्रयागराज पुलिस की ओर से बताया गया कि दंगा करने वाले 70 लोगों को नामजद किया गया है। इन पर 29 धाराएं लगाई गई हैं। अभी तक 68 उपद्रवियों को कोर्ट में पेश करके उन्हें नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया है। इसमें चार उपद्रवी नाबालिग पाए गए हैं, जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस अभी मीडिया और पब्लिक की ओर से मिले वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिंसा करने वालों की तलाश में जुटी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
तीन घंटे चले तीन बुल्डोजर व एक पोकलैंड मशीन
पूरा क्षेत्र छावनी में रहा तब्दील
प्रयागराज। प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद उर्फ पंप के घर को जमीदोज कर दिया गया है। प्रशासन ने करीब साढ़े चार घंटों तक 3 बुलडोजर और पोकलैंड मशीन से जावेद के मकान को ढहाया। गौसनगर इलाके में मास्टरमाइंड जावेद का आलीशान घर था। बुलडोजर चलाने से पहले घर के कुछ सामान को हटाने की इजाजत दी गई। दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ था। पुलिस ने यहां सुरक्षा के इंतजाम किए थे। घर के बाहर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौजूद रही। पुलिस को घर में झंडा लगे हुए कुछ डंडे मिले हैं। सुरक्षा के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रयागराज हिंसा के बाद अबतक 304 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अभी 36 और उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चलेगा। पुलिस अटाला, करैली और अन्य आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन ज्यादातर उपद्रवी घर छोड़कर भाग गए हैं। उपद्रवियों के घर महिलाएं ही हैं। शौकत अली मार्ग, मिर्जा गालिब रोड से लेकर मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज वाली गली में तमाम घरों पर ताले लगे हैं। सीसीटीवी से पहचान होने के बाद पूरे अटाला क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। जावेद के घर को गिराते समय आसपास के घरों को कोई नुकसान न हो, इसका टीम ने विशेष ध्यान रखा। जेके आशियाना में जहां कार्रवाई हो रही है, उसके आसपास गलियों में महिला पुलिस फोर्स तैनात की गई हैं। दोपहर एक बजे घर के दो तरफ से बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की गई। वीडियोग्राफी भी कराई गई। घर को गिराने में दो बुलडोजर लगाए गए थे। गेट तोड़कर अंदर से फर्नीचर और अन्य सामान पहले बाहर निकाले। लगभग11:30 बजे करेली थाने पर फोर्स और बुलडोजर की टीम इकट्‌ठा हुई थी। एक बजे मेन गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई। जेके आशियाना क्षेत्र में पुलिस और पीएसी की टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई। प्रयागराज पुलिस की ओर से बताया गया कि दंगा करने वाले 70 लोगों को नामजद किया गया है। इन पर 29 धाराएं लगाई गई हैं। अभी तक 68 उपद्रवियों को कोर्ट में पेश करके उन्हें नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया है। इसमें चार उपद्रवी नाबालिग पाए गए हैं, जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस अभी मीडिया और पब्लिक की ओर से मिले वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिंसा करने वालों की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment