V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छत के सहारे घर में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के गांव सुपौली मौर्य बस्ती में बीती रात अज्ञात चोर छत के सहारे एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी व लाखो रूपए का जेवरात उठा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सुपौली गांव के मौर्य बस्ती निवासी भैयाराम मौर्या पुत्र छोटेलाल बीती रात परिजनों के साथ घर में सो रहा था। रात में अज्ञात चोर घर के पिछवाड़े से छत पर चढ़ गए। साथ ही आंगन मंे उतर आए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर 10 हजार रूपए नकद तथा सोने व चांदी के करीब डेढ़ लाख के जेवर समेट लिया तथा चम्पत हो गए। परिजन आज सुबह जागे तो कमरे का ताला टूटा तथा सामान बिखरा देख सन्न रह गए। कमरे की छानबीन करने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर 112 नम्बर डायल पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच करके थाने में तहरीर देने की बात कहकर चली गई। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर जाकर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। ग्रामीणो ने बताया कि गांव में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी है। स्थानीय पुलिस घटनाओ का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। यह घटना थाना के पीछे करीब आधा किमी. दूरी पर हुई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के गांव सुपौली मौर्य बस्ती में बीती रात अज्ञात चोर छत के सहारे एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी व लाखो रूपए का जेवरात उठा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सुपौली गांव के मौर्य बस्ती निवासी भैयाराम मौर्या पुत्र छोटेलाल बीती रात परिजनों के साथ घर में सो रहा था। रात में अज्ञात चोर घर के पिछवाड़े से छत पर चढ़ गए। साथ ही आंगन मंे उतर आए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर 10 हजार रूपए नकद तथा सोने व चांदी के करीब डेढ़ लाख के जेवर समेट लिया तथा चम्पत हो गए। परिजन आज सुबह जागे तो कमरे का ताला टूटा तथा सामान बिखरा देख सन्न रह गए। कमरे की छानबीन करने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर 112 नम्बर डायल पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच करके थाने में तहरीर देने की बात कहकर चली गई। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर जाकर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। ग्रामीणो ने बताया कि गांव में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी है। स्थानीय पुलिस घटनाओ का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। यह घटना थाना के पीछे करीब आधा किमी. दूरी पर हुई है।

Leave a Comment