मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के ग्राम सहेरूआ में बीती रात अज्ञात दुकान की शटर का ताला तोडकर हजारो रूपए का सामान उठा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सहेरूआ गांव निवासी छोटेलाल पुत्र वंशीलाल ने घर के समीप किराना तथा चाय नाश्ता की बगल दुकान खोली है। वह मंगलवार को शाम रोज की तरह दुकान बंद करके घर सोने चला गया था। रात में अज्ञात चोरो ने दोनो दुकानो का शटर तोड़ दिया। साथ ही दुकान में रखा फ्रीजर, दो गैस सिलेण्डर समेत करीब 50-60 हजार रूपए का सामान व कुछ नकदी उठा ले गए। पीड़ित को आज सुबह घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें