V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छात्राओं से छेड़छाड़, मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने दलित छात्राओं से छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौच व धमकाने को लेकर आधा दर्जन के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। लालगंज इलाके के राजापुर लखन सेनपुर निवासी रमेश सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि क्षेत्र में अर्जुनपुर स्थित शांति जगदीश महाविद्यालय में उसकी पुत्री रिया बीए प्रथम वर्ष तथा भतीजी दिव्या पुत्री सुरेश बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। महाविद्यालय में पढ़ने वाले बेलहा निवासी अनुज सिंह व रूद्र विश्वकर्मा आए दिन बेटी व भतीजी से छेड़छाड़ करते है। दोनो ने परिजनों को जानकारी दी तो महाविद्यालय जाकर प्रधान लिपिक के पास शिकायत दर्ज की गई। शिकायत से नाराज आरोपियों ने विगत 23 फरवरी को महाविद्यालय से घर आते समय बेटी व भतीजी को जाति सूचक गाली देना शुरू कर दिया। उसी समय मेरे भतीजे निखिल ने विरोध किया तो उसकी पिटाई करने के साथ ही गाली भी दी। साथ ही अपने साथियों दुर्गेश, साहबगंज निवासी यश प्रताप, सराय ज्ञानमती निवासी आलोक को भी बुला लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनुज सिंह व रूद्र विश्वकर्मा समेत छह लोगो के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौज करने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने दलित छात्राओं से छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौच व धमकाने को लेकर आधा दर्जन के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। लालगंज इलाके के राजापुर लखन सेनपुर निवासी रमेश सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि क्षेत्र में अर्जुनपुर स्थित शांति जगदीश महाविद्यालय में उसकी पुत्री रिया बीए प्रथम वर्ष तथा भतीजी दिव्या पुत्री सुरेश बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। महाविद्यालय में पढ़ने वाले बेलहा निवासी अनुज सिंह व रूद्र विश्वकर्मा आए दिन बेटी व भतीजी से छेड़छाड़ करते है। दोनो ने परिजनों को जानकारी दी तो महाविद्यालय जाकर प्रधान लिपिक के पास शिकायत दर्ज की गई। शिकायत से नाराज आरोपियों ने विगत 23 फरवरी को महाविद्यालय से घर आते समय बेटी व भतीजी को जाति सूचक गाली देना शुरू कर दिया। उसी समय मेरे भतीजे निखिल ने विरोध किया तो उसकी पिटाई करने के साथ ही गाली भी दी। साथ ही अपने साथियों दुर्गेश, साहबगंज निवासी यश प्रताप, सराय ज्ञानमती निवासी आलोक को भी बुला लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनुज सिंह व रूद्र विश्वकर्मा समेत छह लोगो के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौज करने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Comment