बातों में उलझाकर ले उड़े एलईडी टीवी व अन्य सामान
टिकुरी में दूसरे दुकानदार को दी हजारों रुपये की चोट
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। जेवनिया चौकी क्षेत्र के सोनार का तारा बाजार की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में घुसे चोरों ने दिनदहाड़े एलईडी टीवी और करीब दस हजार के फुटकर समान लेकर रफूचक्कर हो गए। जानकारी अनुसार सोनार का तारा स्थित आर के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में दो व्यक्ति घुसे और दुकानदार से सामान दिखाने के लिए कहा। दुकानदार जब अंदर समान लेने के लिए गया उसी वक्त बाहर रखा एलईडी टीवी दोनों तथाकथित ग्राहक लेकर चलता बने। दुकानदार जब बाहर देखा तो भौचक रह गया।उसने तत्काल पीआरबी 112 व जेवनिया चौकी को फोन कर उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी। दरोगा मनोज कुमार पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। थाना क्षेत्र में चोर,उचक्के और ठग गिरोह सक्रिय हैं। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपियों की फोटो साफ दिखाई दे रही है, वह लोग बाइक पर सवार होकर एलइडी टीवी लेकर भाग रहे हैं। क्षेत्र के मदरा मुकुंदपुर के दुकानदार निशांत मिश्र ने चौकी पर तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मंगलवार दोपहर प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे के टिकुरी बाजार में एक गैस की दूकान में घुसे चोरों की टीम ने दुकानदार को बरगलाकर हजारों रुपये नगदी ले कर गुम हो गए। क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं आम हो गयी हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































