V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विद्युत विभाग की लापरवाही से महिला व कुत्ते की मौत

तारुन- अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर छितौना गांव पंचायत के बरौली निवासी एक  महिला व कुत्ते की जमीन पर गिरे एलटी लाइन के नंगे तार में उतरे करेंट की चपेट में आने से शनिवार की प्रातः जान चली गयी। इस घटना में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी हैं। तीन दिन से विद्युत पोल से गिरे नंगे तार को जोड़ने को लेकर ग्रामवासियों ने विभाग में शिकायत करने की बात बतायी हैं।परन्तु कुंभकर्णी नीद में सोये विभाग की आंखे नही खुली और बड़ी घटना घट गयी। बताया गया कि थाना क्षेत्र निवासी सालिक राम कोरी की पत्नी शान्ती देवी 43 बर्ष गन्ने के खेत मे जानवरों के लिए चारा काटने जा रही थी। गांव निवासी सूर्यभान वर्मा के खेत मे एलटी लाइन के पोल से बिजली का नंगा तार गिरा था जिसमे बिजली का करंट दौड़ रहा था। महिला नंगे तारों के चपेट में आ गयी और उसकी मौके पर मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँच तारुन बिजली उपकेंद्र की सप्लाई कटवाई। सूचना पर पहुँची इलाक़ाई पुलिस ने मृतक महिला की लाश कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया गया मृतक महिला पांच बच्चों की माँ है।जिसके चार बेटियां व एक पुत्र हैं।बेटियों में दो सविता व पूजा की शादी हो चुकी हैं और बन्दना जयंती तथा बेटे रामलाल की शादी नही हुई हैं।इस घटना में महिला के अलावा एक कुत्ते की भी जान गई है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
तारुन- अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर छितौना गांव पंचायत के बरौली निवासी एक  महिला व कुत्ते की जमीन पर गिरे एलटी लाइन के नंगे तार में उतरे करेंट की चपेट में आने से शनिवार की प्रातः जान चली गयी। इस घटना में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी हैं। तीन दिन से विद्युत पोल से गिरे नंगे तार को जोड़ने को लेकर ग्रामवासियों ने विभाग में शिकायत करने की बात बतायी हैं।परन्तु कुंभकर्णी नीद में सोये विभाग की आंखे नही खुली और बड़ी घटना घट गयी। बताया गया कि थाना क्षेत्र निवासी सालिक राम कोरी की पत्नी शान्ती देवी 43 बर्ष गन्ने के खेत मे जानवरों के लिए चारा काटने जा रही थी। गांव निवासी सूर्यभान वर्मा के खेत मे एलटी लाइन के पोल से बिजली का नंगा तार गिरा था जिसमे बिजली का करंट दौड़ रहा था। महिला नंगे तारों के चपेट में आ गयी और उसकी मौके पर मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँच तारुन बिजली उपकेंद्र की सप्लाई कटवाई। सूचना पर पहुँची इलाक़ाई पुलिस ने मृतक महिला की लाश कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया गया मृतक महिला पांच बच्चों की माँ है।जिसके चार बेटियां व एक पुत्र हैं।बेटियों में दो सविता व पूजा की शादी हो चुकी हैं और बन्दना जयंती तथा बेटे रामलाल की शादी नही हुई हैं।इस घटना में महिला के अलावा एक कुत्ते की भी जान गई है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Comment