V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

करारी कोतवाली में दरोगा की हुई भावभीनी विदाई

कौशाम्बी। करारी कोतवाली में एसआई पद पर तैनात रहे दरोगा के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया।  थाना स्टाफ ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विदा किया।    करारी कोतवाली में तैनात रहे अब्दुल वारी खान विभाग में चालीस साल नौ माह पूर्व सिपाही के रूप में भर्ती हुए थे। करीब दो वर्ष से वह करारी थाना में अपनी सेवा दे रहे थे। मंगलवार को वह सेवानिवृत्त हो गए। साथी कर्मचारियों ने इस मौके पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। इतना ही नहीं गाजे बाजे के साथ सेवानिवृत्त दारोगा को फूल माला पहनाकर व घोड़े पर बैठाकर घुमाया गया। इस मौके पर कोतवाल सुभाष यादव ने कहा कि अब्दुल वारी खान का कार्य सराहनीय रहा। इन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई उसे पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी से निभाया। रिटायर्ड होने के एक दिन पूर्व तक इन्होंने ड्यूटी की। कभी भी वर्दी पर दाग नही लगने दिया। यह सभी के लिए गर्व की बात है। इंस्पेक्टर के सम्बोधन से रिटायर दारोगा की आंखे छलक आईं। विदाई समारोह में एसएसआई गिरजाशंकर यादव,  आदि संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। करारी कोतवाली में एसआई पद पर तैनात रहे दरोगा के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया।  थाना स्टाफ ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विदा किया।    करारी कोतवाली में तैनात रहे अब्दुल वारी खान विभाग में चालीस साल नौ माह पूर्व सिपाही के रूप में भर्ती हुए थे। करीब दो वर्ष से वह करारी थाना में अपनी सेवा दे रहे थे। मंगलवार को वह सेवानिवृत्त हो गए। साथी कर्मचारियों ने इस मौके पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। इतना ही नहीं गाजे बाजे के साथ सेवानिवृत्त दारोगा को फूल माला पहनाकर व घोड़े पर बैठाकर घुमाया गया। इस मौके पर कोतवाल सुभाष यादव ने कहा कि अब्दुल वारी खान का कार्य सराहनीय रहा। इन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई उसे पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी से निभाया। रिटायर्ड होने के एक दिन पूर्व तक इन्होंने ड्यूटी की। कभी भी वर्दी पर दाग नही लगने दिया। यह सभी के लिए गर्व की बात है। इंस्पेक्टर के सम्बोधन से रिटायर दारोगा की आंखे छलक आईं। विदाई समारोह में एसएसआई गिरजाशंकर यादव,  आदि संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment